Search
Close this search box.

“नव निर्वाचित विधायक ठाकुर रामवीर सिंह का भव्य स्वागत: जिलाबार एवं द बार एसोसिएशन ने स्मृति चिन्ह भेंट किए “

“नवनिर्वाचित विधायक ठाकुर रामवीर सिंह का भव्य स्वागत: जिला बार एवं द बार एसोसिएशन ने स्मृति चिन्ह भेंट किए” 

विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल कर पूरे भारत में अपना  परचम लहराया है।
 इतना ही नहीं कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अन्य पार्टियों के कद्दावर नेताओं की जमानत तक जप्त करा दी 

नवनिर्वाचित विधायक ठाकुर रामवीर सिंह एडवोकेट का जिला बार एवं दि बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह एवं शॉल उड़ाकर किया स्वागत सम्मान समारोह

रिपोर्ट रूद्र प्रताप सिंह (सागर और ज्वाला न्यूज)

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद में बार एसोसिएशन एण्ड लायब्रेरी मुरादाबाद के अधिवक्ता ठाकुर रामवीर सिंह एडवोकेट को कुंदरकी विधान सभा से नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

नवनिर्वाचित विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कुंदरकी विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल कर पूरे भारत में अपना एक परचम लहराया है । इतना ही नहीं कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अन्य पार्टियों के कद्दावर नेताओं की जमानत तक जप्त करा दी गई। ठाकुर रामवीर सिंह एडवोकेट वर्तमान में द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सम्मानित सदस्य भी हैं स्वागत समारोह में द बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चन्द्र त्यागी,धर्मेंद्र प्रकाश सक्सेना, जयपाल सिंह यादव, नरेंद्र सिंह चौहान,सफदर अली, अशोक कुमार सक्सेना,नीरज सोलंकी, रंजीत सिंह,अज़हर अब्बास,अजीम गुड्डू, अनिल कुमार चौहान ,नरेश सैनी,विशेष चौहान ,अजय पाल सिंह ,त्रिलोक चन्द्र दिवाकर, आदीश जैन, सुगन्धा सैनी, शाइस्ता परवीन,राजीव चौधरी ,पुष्प यादव ,जरीफ अहमद, देवेंद्र बिश्नोई ,शमिताभ सिन्हा,अनुज बिश्नोई ,अशोक कुमार सिंह, आदि अधिवक्ताओं ने रामवीर सिंह एडवोकेट नव निर्वाचित विधायक कुंदरकी का माल्यार्पण कर द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अधिवक्ताओ ने स्वागत किया इसके उपरांत विधायक ठाकुर रामवीर सिंह जी ने बार के पदाधिकारी का तथा बार के सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त हुए अपने वक्तव्य में कहा कि द बार एसोसिएशन एण्ड लायब्रेरी मुरादाबाद द्वारा जो भी जिम्मेदारी अधिवक्ताओं के हित के लिए सौंपी जाएगी उसका पूर्णता सफल करने के लिए हमेशा तत्पर रहुगा और आश्वास करते हुए कहा कि हम अधिवक्ताओं की समस्याओं को बखूबी रूप से जानते हैं इस कारण अधिवक्ताओं की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की मूलभूत समस्याओं का निराकरण के लिए प्रदेश सरकार से मिलकर निस्तारण करने की रहेगी।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली एडवोकेट व अभिषेक भटनागर महासचिव ने कुंदरकी क्षेत्र के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह को प्रभु श्री राम की प्रतिमा का प्रतीक चिन्ह के रूप में भेट कर उनका आभार एवं सम्मान किया अंत में दी वार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष ने रामवीर सिंह विधायक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए यह अवगत कराया कि निश्चित रूप से रामवीर सिंह ने एक संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत किया है और इसी संघर्ष के दम पर हि आज राजनीतिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद के सभागार में कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह एडवोकेट का स्वागत 

जिला बार एसोसिएशन द्वारा ठाकुर रामवीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए 

 

जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद के सभागार में कुंदरकी के विधायक ठाकुर रामवीर सिंह का अभिनंदन एवं स्वागत सम्मान किया गया ठाकुर रामवीर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे हर वर्ग व हर समाज ने अपना अपना मत दिया है । इस मत का परिणाम आज आपके समक्ष है।और मैं हर संभव प्रयास विकास कार्य के लिए हि करूंगा अधिवक्ता परिवार का सदस्य होने के नाते अधिवक्ताओं कि समस्याओं को दूर करने का प्रयास करुंगा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता करूंगा। रजिस्ट्री ऑफिस को पुनः कचहरी परिसर लाने के लिए भी प्रयास करूंगा कार्यक्रम में श्री रामवीर सिंह जी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गयाअध्यक्षता अनिल पाल सिंह ने तथा संचालन प्रकाश वीरसिंह ने किया भव्य स्वागत सम्मान समारोह में मुख्य रूप से महामंत्री ध्रुव कुमार सक्सेना ,अजय गुप्ता,  ठाकुर सोमपाल सिंह, जयवीर सिंह, हरप्रसाद, ललित अरोरा, संजीव तिवारी, विनोद गुप्ता, जितेंद्र प्रताप सिंह ,शेर सिंह बौद्ध आदि ने सम्बोधित किया भीकम सिंह सैनी, गोपाल कृष्ण, संजीव सक्सेना, चैतन्य पाल सिंह,सत्य पाल सिंह, हरस्वरूप सिंह, शकील अहमद, आदि ने प्रतिभाग किया