शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर सम्भल मामले की सुनवाई आज 29 नवंबर को चंदौसी नगर में
Table of Contents
Toggleचंदौसी नगर छावनी में हुआ तब्दील , प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम
जिला बार एसोसिएशन संभल व चंदौसी ने लिया कामबंदी का निर्णय
पुलिस ने ड्रोन की मदद से किया अति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण
सौरभ मिश्रा,सागर और ज्वाला न्यूज
सम्भल । मस्जिद-मंदिर विवाद जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट, सर्वे के आदेश के बाद पुलिस-PAC भी लगाई गई
सम्भल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने के आदेश के बाद
सागर और ज्वाला न्यूज।सम्भल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान 24 नवंबर को बवाल हो गया था। जबकि शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद व हरिहर मंदिर को लेकर जिला न्यायालय में सुनवाई है। गुरुवार को सीओ संतोष कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह पुलिस बल के साथ जिला न्यायालय पहुंची। यहां न्यायालय परिसर व बाहर आसपास सुरक्षा की दृष्टि से भ्रमण किया। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि को लेकर न्यायालय के अंदर व बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। न्यायालय के आसपास के भवनों की छतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही न्यायालय के आस-पास के क्षेत्र पर पड़े हुए ईंट-पत्थरों को हटाने के लिए कहा । बताया कि शहर में 33 प्वाइंट बनाए गए हैं। जिन स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जिसमें बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ की पुलिया, विकास नगर की पुलिया, गोशाला रोड, शक्ति नगर, मयूर विहार, सरस्वती विहार, मुंसिफ रोड में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। जिसमें आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवान शामिल रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने मुंसिफ रोड को शुक्रवार के दिन पूरी तरह बंद कर दिया। न्यायालय में जाने वाले वालों की चेकिंग की जायेगी। कई स्थानों पर वैरियर लगाए गए हैं। गुरुवार को सम्भल शहर किले में तब्दील हो गया और शहर के बीचों-बीच स्थित मस्जिद तक पहुंचने वाले रास्तों को सील कर दिया गया। स्थानीय पुलिस के अलावा, जिला प्रशासन ने शहर की सुरक्षा के लिए 14 कंपनियां सी आरपीएफ, पीएसी और आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया है।
इसे भी पढ़ें
जिला बार एसोसिएशन संभल ने लिया कामबंदी का निर्णय
चंदौसी जैसा कि आपको पता है की कैला देवी मंदिर के महंत जगदीश गिरी द्वारा नगर संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर तोड़कर बनाए जाने की याचिका दायर की थी जिसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया गया था इस सर्वे के दौरान ही 24 नवंबर को संभल नगर में पुलिस प्रशासन और विशेष वर्ग की भीड़ के बीच जमकर पत्थर बाजी गोली बाजी तथा आगजनी की घटना हुई जिसको लेकर प्रशासन अत्यंत सतर्क हैकल 29 नवंबर को उक्त प्रकरण की पहली सुनवाई जिला संभल के जिला जज की चंदौसी स्थित बेंच में सुनवाई होनी है मामले की कंप्यूटर को देखते हुए बार एसोसिएशन ने यह फैसला लिया की 29 नवंबर के दिन सभी अधिवक्ता अपने कार्य से विरत रहेंगे जैसे सुनवाई के दौरान किसी प्रकार की कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत उत्पन्न ना हो कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला बार एसोसिएशन ने निम्नलिखित आदेश जारी किए हैं
1.29 नवंबर को जिला बार एसोसिएशन में रहेगी कामबंदी
2.सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे
3.कोर्ट परिसर में सिर्फ पंजीकृत वकील ही आयेंगे ।
4.मुंशी, वादकारी आदि अन्य लोगों का आना प्रतिबंधित रहेगा


Users Today : 1
Users Last 30 days : 86
Total Users : 25032
Total views : 46933