Search
Close this search box.

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क, विधायक के बेटे समेत 2500 पर केस, शहर में कर्फ्यू जैसे हालात, इंटरनेट बंद

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क, विधायक के बेटे समेत 2500 पर केस, शहर में कर्फ्यू जैसे हालात, इंटरनेट बंद”

रिपोर्ट : मीनू गुप्ता (संवाददाता)

सम्भल नगर में उपद्रव

सम्भल नगर में उपद्रव भड़काने के आरोप के चलते समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान वर्क तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता इकबाल महमूद के बेटे के खिलाफ हुई एफ आई आर 2500 अन्य लोगों पर भी केस हुआ दर्ज

मीनू गुप्ता, सागर और ज्वाला न्यूज सम्भल :

संभल शहर में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। संभल जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद से पूरे शहर में तनाव का माहौल है। हिंसा प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। डीआईजी मुनिराज जी के नेतृत्व में पुलिस बल ने हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च किया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है, और प्रवेश मार्गों पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, इलाके में बाहरी लोगों के आने पर भी रोक लगा दी गई है। इंटरनेट अब कल तक बंद रहेगा। सांसद और विधायक के बेटे पर मुकदमा दर्ज संभल जिले में हिंसा मामले में दो थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सांसद के अलावा स्थानीय सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

दोनों पर ही दंगाइयों को भड़काने का आरोप लगा है। इनके साथ 2500 लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। कर्फ्यू जैसे हालात संभल शहर में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की जा रही है। फिलहाल, इलाके में प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला है। सोमावर की सुबह इलाके में तनावपूर्ण शांति है। हिंसा के बाद अभी तक कोई घटना सामने नहीं आई। पूरे मुरादाबाद रेंज के 30 थानों की पुलिस को संभल के हिंसाग्रस्त इलाके में तैनात किया है।बाहरी व्यक्तियो। भड़काने के आरोप के चलते समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान वर्क तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता इकबाल महमूद के बेटे के खिलाफ हुई एफ आई आर 2500 अन्य लोगों पर भी केस हुआ दर्ज

Leave a Comment