Search
Close this search box.

मुरादाबाद डिप्टी गंज चौराहे पर अधिवक्ता ने किया रोड जाम 

मुरादाबाद डिप्टी गंज चौराहे पर अधिवक्ता ने किया रोड जाम

रिपोर्ट:सागर और ज्वाला न्यूज।

मुरादाबाद:सागर और ज्वाला न्यूज।बार एसोसिएशन गाजियाबाद एवं प० उ०प्र० हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद द्वारा गाजियाबाद प्रकरण पर धरना / प्रदर्शन किया गया तथा डिप्टी गंज चौराहा को पूर्णतः जाम किया गया।


प्रदर्शन का नेतृत्व दि बार एसोसिएशन बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली व महासचिव अभिषेक भटनागर ने किया। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं लाठी डंडों के प्रहार से आहत मुरादाबाद के अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। मुरादाबाद के सैकड़ों अधिवक्ता कचहरी परिसर से जुलूस के रूप इकट्ठा हुए और कचहरी से कुछ ही दूरी पर डिप्टी गंज चौराहे पर सड़क पर जाम लगाकर बैठ गए। अधिवक्ताओं के जबरजस्त प्रदर्शन को लेकर मुरादाबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए हुए थे

 

।डिप्टी गंज चौराहे पर पुलिस पहले से ही भारी मात्रा में मौजूद थी। मुरादाबाद में प्रदर्शन कर रहे वकीलों का नेतृत्व कर रहे बार के अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ बबली एवं बार महासचिव अभिषेक भटनागरकर तथा कई अन्य सीनियर अधिवक्ताओं की मौजूदगी में शामिल प्रदीप सिन्हा ने कहा कि गाजियाबाद में पुलिस द्वारा वकीलों पर जो लाठीचार्ज हुआ, हम सभी अधिवक्त उसका विरोध, प्रदर्शन कर रहे हैं। बाढ़ के महासचिव अभिषेक भटनागर ने कहा कि ये प्रदर्शन मुरादाबाद में हि नही अपितु पूरे प्रदेश में हो रहा है गाजियाबाद में हुई घटना को अधिवक्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। यह आंदोलन विरोध प्रदर्शन जब तक चलेगा जब तक जिला जज गाजियाबाद निलंबित एवं उसका स्थानांतरण नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा
प्रदर्शन में पूर्व शासकीय अधिवक्ता गोपलशील भटनागर, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, आदेश श्रीवास्तव, आनंद मोहन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमाल अख्तर, नीरज सिंह नायक, राजीव चौधरी, कुलभूषण सक्सेना, नीरज सोलंकी, अशोक कुमार गौतम, सुनील सक्सेना, संजय सक्सेना सुनील कुमार,सोनी, शराफत हुसैन, मुख्त्यार हुसैन, शाहबुद्दीन, अब्दुल रहमान, अनिल भारती, सुरेश सिंह, राम सिंह, आनंद प्रकाश, चौ० धर्मेन्द्र सिंह, हफीज पाशा, फिरोज पाशा, मोहम्मद अयाज,कपिल विश्नोई, विनीत गौड़, राहुल सिंह, नईम अहमद, सुभाष चन्द्र पाल, राजेश कुमार श्रीमती पारुल अग्रवाल जैन, आशीष उपाध्याय, प्रतीक गोयल, बचन सिंह, मुजम्मिल खान, त्रिलोक चन्द्र दिवाकर, नवाज़ इन्तेज़ार, पुष्प कुमार यादव, ज़रीफ़ अहमद, आदीश कुमार जैन, अरविन्द कुमार सक्सेना, बिजेंद्र सिंह, राज कुमार गौतम, शरीफ अहमद, सैय्यद हुसैन हैदर नक़वी, मयंक शर्मा, मौहम्मद तालिब, मुफाहिद अली, शाईस्ता परवीन
रेनू गुप्ता, सुगंधा सैनी, राहेमीन सैफी, हिना कौसर, इरम जावेद,तारा सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Comment