उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक योगेश वर्मा को अधिवक्ता ने मारा थप्पड़, वायरल वीडियो।
अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर लखीमपुर बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह और सदर विधायक के मारपीट
लखीमपुर:सागर और ज्वाला। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक बहुत बड़ा हड़कंप पहुंच गया पुलिस कुछ समझ पाती तब तक भाजपा विधायक योगेश वर्मा के गाल पर तमाचा जड़ा जा चुका था फिर क्या था थप्पड़ लगते ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाजपा विधायक को बचाने का पूरा प्रयास किया बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट कि गई पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह ने आते हि विधायक को तमाचा जड़ दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Table of Contents
Toggleवीडियो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर लखीमपुर बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा में कहासुनी हुई जिसको लेकर दोनो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए दोनों पक्षों के आमने-सामने आते ही गुस्से से भरे अधिवक्ता अवधेश सिंह ने सरेआम पुलिस के आला अधिकारियों के सामने विधायक योगेश वर्मा पर हाथ छोड़ दिया इसके बाद उनके साथी अन्य वकीलों ने भी विधायक को घेर लिया और मारपीट कर डाली।मारपीट के वक्त जब विधायक और उनके साथी बार संघ अध्यक्ष की ओर लपके तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया बा मुश्किल से पुलिस दोनो को बीच-बचाव करा दिया और फिर दोनों पक्षों को अलग अलग किया इस बीच माहौल बहुत तनावपूर्ण हो गया और शहर के बीच में अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने जमकर दोनो पक्षों में बवाल हुआ
उक्त घटना के बाद विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अर्बन कॉपरेटिव बैंक का चुनाव चल रहा है बीजेपी कार्यकर्ता पर्चा लेने आए यहां आए थे इस बीच उनके साथ अभद्रता की गई पहले व्यापार मंडल के नेता राजू अग्रवाल से मारपीट की गई उनका भी पर्चा फाड़ दिया गया बाद में विधायक योगेश वर्मा उनको देखने के लिए आया तो वकील अवधेश सिंह ने एवं उनकी अन्य साथी अधिवक्ताओं ने मेरे ऊपर भी हाथ छोड़ दिया
विधायक ने कहा कि उन्होंने (अवधेश सिंह) मेरे गिरेबान पर हाथ डाला है, इसका उनको बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा. मेरे साथ जब घटना हुई तब प्रशासन एक्टिव हुआ अवधेश सिंह एंड कंपनी द्वारा लोगों के पर्चे फाड़े जा रहे हैं वहीं, अवधेश सिंह की ओर से विधायक पक्ष पर मतदाता सूची फाड़ने और मनमानी कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर मंगलवार से तनातनी एवं आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं सुबह जब दोनों पक्षों के लोग बैंक के सामने जुटे तो कहासुनी के बाद जमकर विरोध व मारपीट हुई।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 84
Total Users : 25032
Total views : 46933