एडवोकेट इमरान ने कुरान कि सिगरेट बनाकर पीकर मूंह से धुआं निकाला कहा कि इसमें काफिरों के कत्ल फरमान किया पुलिस ने गिरफ्तार
कहा की कुरान में काफिरों का क़त्ल का फरमान
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कि पुलीस ने किया गिरफ्तार
Table of Contents
Toggleबुलंदशहर : सागर और ज्वाला न्यूज।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कुरान जलाने का एक मामला प्रकाश आया है। आपको बताते चले कि इमरान नाम के एक युवक पर ये आरोप लगाया गया है जो कि पेशे से अधिवक्ता है वकील इमरान ने एक वीडियो जारी कर के इस्लाम पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की हैं। तथा घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसमें इमरान कह रहा है कि इस्लाम में कुरान की 26 आयतों में काफिरों के कत्ल का फरमान है। वकील इमरान ने इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म में घर वापसी का भी समर्थन किया है। रविवार एक सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर के इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

सोसल मीडियाक के अनुसार उक्त घटना बुलंदशहर के थाना क्षेत्र शिकारपुर कि बताई जाती है। रविवार को शिकारपुर के रहने वाले शाहिद ने पुलिस को बताया तथा शिकायत दर्ज कराई है। शाहिद ने बताया कि शनिवार को ही शिकारपुर के रहने वाले वकील इमरान ने यूट्यूब पर एक आपत्तिजनक वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में इमरान न सिर्फ कुरान को जला रहा है बल्कि इस्लाम पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहा है। शाहिद ने इमरान पर नबी की शान में गुस्ताखी करने का भी आरोप लगाया है। इससे हमारे साथ इस्लाम कि भावनाएँ आहत होनेअन्य लोगों में अत्यधिक रोष फैलने की दलील दी है शाहिद के द्वारा इमरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने कि माँग की है।
शिकायतकर्ता शाहिद ने यह भी दावा किया है कि आरोपित इमरान वकील है। पुलिस ने इस शिकायत पर अधिवक्ता इमरान के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। उक्त मामले मे FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192, 299, 302 और 353 के तहत तहत दर्ज हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इमरान क़ुरान को जलाते हुए बोला, “जबान के जायके के लिए अल्लाह का नाम लेकर। कुरान की 26 शैतानी आयतें जो काफिरों के नाम पर इंसानों का कत्ल करने का खुल्लम-खुल्ला आदेश देती हैं। इमरान ने आगे तीन तलाक, हलाला और ईरान में 9 साल की बच्ची से निकाह को भी शरिया बना देने जैसी बातें भी कहीं हैं। वीडियो में उसने पैगंबर मुहम्मद का भी नाम लिया है।वीडियो में आगे एडवोकेट इमरान ने दावा किया कि शरिया के नाम पर हो रहे ऐसे कामों की निंदा पूरी दुनिया कर रही है। इमरान ने आगे कहा कि “स्वामी रामगिरि महाराज ने कुछ भी गलत नहीं किया। मैं सही को सही और गलत को गलत समझने के इल्म से बख़ूबी वाकिफ हूँ।” अपनी हरकत को इमरान ने ‘अपने अक़ीदे को जला कर खत्म करने’ की संज्ञा दी है। बांग्लादेश का भी जिक्र करते हुए इमरान ने आगे कहा कि, “अभी आपने देखा होगा कि बांग्लादेशी हिन्दुओं का क्या अंजाम किया गया यह है शांतिप्रिय मज़हब हैं

इसी के जलते पन्नों से इमरान ने सिगरेट बना कर भी पी। इस पर चप्पल भी रखी। एडवोकेट इमरान ने अपने वीडियो में क़ुरान पर बैन लगाने की वकालत की है। उन्होंने दावा किया कि आज वो घर वापसी कर रहे हैं। पूरे वीडियो के दौरान इमरान ने सिर पर खास टोपी लगा रखी है। वह लगातार मुस्कराता नज़र आ रहा है।
और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Users Today : 1
Users Last 30 days : 86
Total Users : 25032
Total views : 46933