Search
Close this search box.

हत्यारो ने मात्र 720 रुपए के लिए अधिवक्ता शौकीन अली को उतारा मौत के घाट  पुलीस टीम ने किया खुलासा।

हत्यारो ने मात्र 720 रुपए के लिए अधिवक्ता शौकीन अली को उतारा मौत के घाट।  पुलीस टीम ने किया खुलासा।

मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हुई हत्या की घटना का  मझोला पुलिस व एसओजी, सर्विलांस की सयुंक्त टीम द्वारा घटना का खुलासा किया

हत्यारे प्रेमसिंह को शादी के लिए थी रुपये की जरूरत, रोहित को चुकाना था अपना कर्ज। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों
को गिरफ्तार कर हत्याकांड का किया खुलासा

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह कि टीम ने किया हत्या का खुलासा।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह कि टीम ने किया हत्या का खुलासा। सागर और ज्वाला न्यूज। मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला  में पिछले दिनों एक अधिवक्ता की हत्या को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना दिनांक 2.08.2024 कि है थाना मझोला क्षेत्रान्तर्गत लाकडी फाजलपुर रोड पर सहारा इण्डिया की भूमि के पास पीपल के पेड के नीचे स्थित पुराने कुए में एक व्यक्ति का शव मिला । सूचना पर उच्चाअधिकारीगण द्वारा मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा वैधानिक कार्यवाही करते हुये शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया पुलीस ने बताया कि व्यक्ति की हत्या होना प्रतीत होता है। शव की शिनाख्त शौकीन अली एडवोकेट निवासी जिगर कालोनी निकट दमदमा कोठी थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद के रुप में हुई । तथा मृतक के पुत्र द्वारा पिता को पहचाना गया। इस संबंध में मृतक के पुत्र वादी मौ0 सुहेल अली पुत्र मरहूम शौकीन अली एड0 निवासी जिगर कालोनी निकट दमदमा कोठी थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के पिता शौकीन अली एडवोकेट की हत्या कर शव को पुराने कुए मे छिपा देने के आधार पर थाना मझोला पर मु0अ0सं0 707/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया गया था।

मृतक शौकीन अली फाइल फोटो
मृतक शौकीन अली फाइल फोटो

थाना पुलिस के अनुसार प्रेम सिंह ने रुपये हड़पने के लिए अधिवक्ता शौकीन अली को फाइल/ जमीन दिलाने के बहाने अधिवक्ता शौकीन अली को घटना स्थल पर बुलाया था। आरोपी प्रेम सिंह अधिवक्ता के खाते से रुपए ट्रांसफर करना चाहते थे  लेकिन उक्त मुल्जिम सफल नहीं हो सके।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी दी कि थाना नागफनी क्षेत्र के जिगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता शौकीन अली (53) वर्ष का शव अधिवक्ता की हत्या के आरोपी अगस्त की सुबह मझोला क्षेत्र में चौहानों वाली मिलक स्थित गोशाला के पास कुएं में पड़ा मिला था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ईंट से सिर पर हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
मुरादाबाद कि पुलिस टीम ने अधिवक्ता की कॉल डिटेल और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मिले सुबूतो पर घटना तक पहुंची

सीओ अर्पित कपूर के मुताबिक हत्यारोपी प्रेम सिंह ने पूछताछ में बताया कि प्रेम सिंह ने अधिवक्ता शौकीन अली को फोन पर बताया कि एक व्यक्ति सस्ते दामों पर अपनी जमीन बेचना चाहता है  अधिवक्ता शौकीन अली से कहा कि वह रकम लेकर आ जाएं। रकम साथ लेकर आने को कहा था सौदा करा दिया जाएगा, लेकिन अधिवक्ता शौकीन अली पैसे लेकर नहीं पहुंचे। आरोपियों ने अधिवक्ता की तलाश ली, लेकिन बड़ी रकम नहीं मिली। इसके बाद उनके डेबिट कार्ड छीन लिए और पासवर्ड पूछने लगे। पासवर्ड नहीं बताने पर शौकीन अली पर हमला कर दिया। वाद मे पासवर्ड मिलने पर हत्यारोपियों ने दोबारा भी हमला कर दिया  और वाद मे उनकी हत्या कर दी गई तीनो ही हत्यारे मजदूरी करते हैं

पुलीस ने प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ में बताया कि वह पिछले चार साल से शौकीन अली से परिचित है। कई बार उनके चेंबर पर भी गया था। आरोपी प्रेम सिंह ने उन्हें एक-दो जगह खरीदने के लिए जमीन और मकान भी दिखाए थे। उसे जानकारी मिली कि शौकीन के खातों में बहुत पैसे हैं और वह अपने बैंक के डेबिट कार्ड भी अपने साथ रखते हैं। इसी प्रकार योजना बनाते हुए प्रेम सिंह ने अपने साथी के साथ उक्त हत्या की सनसनीखेज घटना को अंजाम दे दिया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स के नेतृत्व में थाना मझोला पर टीम का गठन कर कार्य वाही को अंजाम दिया गया। गठित टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये तीन अभियुक्तयो का उक्त घटना में नामो का खुलाशा किया गया जिसमे मुख्य आरोपी प्रेमसिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी आजादनगर लाईनपार मन्डी समिति थाना मझोला मुरादाबाद एवं दूसरा उसका साथी कैलाश पुत्र सूबे सिह निवासी गढी नेकी काशीपुर थाना कुण्डा जिला उधमसिंह नगर हाल पता मौ0 पैपटपुरा में विक्की का मकान निकट गब्बर की चक्की थाना मझोला मुरादाबाद तथा तीसरा आरोपी रोहित पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी चक फाजलपुर चौहान हानो वाली मिलक थाना मझोला मुरादाबाद का खुलासा किया। पुलिस द्वारा उक्त घटना का खुलासा करते हुए उनकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन,  सिम , दो एटीएम कार्ड, 720/- रुपये, मोटर साइकिल पैशन व आला कत्ल ईंटे, टेप तथा मृतक की स्कूटी जूपिटर बरामद की गयी। बरामदगी व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे मु0अ0सं0 707/24 धारा 103(1), 238, 309(6), 317(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गयी अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

क्या है पूरा मामला पुलिसिया पूछताछ में क्या हुआ खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त प्रेमसिंह उपरोक्त ने बताया कि मेरा करीब 3-4 साल से मृतक एडवोकेट शौकीन अली के साथ मिलना झुलना है । मैने कई क्लाईन्टो से शौकीन अली को काम भी दिलाया था। शौकीन अली वकील का काम सही चल रहा था। जब भी मै वकील से मिलने चैम्बर मे जाता था तब कई अन्य लोगो से भी उनका अच्छा खासा पैसो का लेनदेन होता था तब मुझे लगा कि वकील के पास बहुत पैसा है। मुझे वकील के खातो की पूरी जानकारी थी। तब से ही मैने वकील के पैसे हडपने का मन बना लिया था। इस बात का जिक्र मैने अपने साथी रोहित व कैलाश से भी किया तो ये दोनो भी वकील का पैसा लेने के लिए मेरा साथ देने को तैयार हो गये उसके बाद दिनांक 11.08.2024 की रात्रि को प्रेम सिंह ने अपने साथियो के साथ योजना बनाई उसके अनुसार वकील शौकीन अली उपरोक्त को एक पार्टी से मिलवाने के बहाने से लाकडी रोड पर हमने बुला लिया और वहाँ से बात करने के बहाने चौहानो वाली मिलक के पास सहारा इण्डिया की खाली पडी भूमि पर बने खण्डर मे ले गये । जहां पर हम तीनो ने मिलकर शौकीन अली के सिर मे ईंटो से हमला कर हत्या कर दी एवं लाश को पास के कुए में डाल दिया। उनके पास से हमें एटीएम कार्ड, एप्पल आई फोन, स्कूटी व रुपये मिले थे जिनको हमने बराबर बराबर बांट लिया था।

तीनो दोस्तो कि कहानी 

हत्यारे प्रेमसिंह को शादी के लिए  रुपये की जरूरत थी रोहित को चुकाना था अपना कर्ज हत्यारोपियों ने पूरी योजना
बनाकर अधिवक्ता शौकीन अली की हत्या कर डाली थी तीनों दोस्त लंबे समय से घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसको लेकर उनके आगे चल रही रुपयों की किल्लत पूरी हो सके आपको बताते चले कि मुख्य आरोपी प्रेम सिंह की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन रुपयों की व्यवस्था नहीं होने के कारण उसने शादी  को आगे टाल दिया था प्रेम सिंह रुपयों का इंतजाम न कर पाने के कारण कई बार वह अपनी शादी की तारीख टाल चुका था। अपने रिश्तेदारों और परिचितों से भी कई बार रुपये उधार मांगे, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। करीब एक माह पहले उसने अपने दोस्त रोहित और कैलाश से बात कि। तब रोहित ने भी प्रेम सिंह को बताया कि उसे भी रुपयों की जरूरत है।कुछ माह पहले ही रोहित की मां का कैंसर हो गया था जिस कारण निधन हो गया था इलाज के दौरान कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था तब प्रेम सिंह ने बताया कि वह एक ऐसे व्यक्ति को जानता है जिसके पास हमेशा बड़ी रकम रहती और उसके खाते में बहुत रुपये हैं। इसके बाद शौकीन अली को फोन किया गया रविवार की शाम छह बजे प्रेम सिंह के फोन करने पर ही अधिवक्ता शौकीन अली घर से निकले स्कूटी लेकर निकल पड़े 

शौकीन अली कि हत्या के बाद ब्रजघाट में  गंगा स्नान किया 

हत्यारो ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे प्रेम सिंह के फोन करने पर ही अधिवक्ता शौकीन अली घर से स्कूटी से निकले तीनों ने पहले अधिवक्ता से बातचीत की और फिर हत्या के बाद शव कुएं में फेंक दिया और ऊपर से झाड़ियां फेंक दी थीं। आरोपियों ने अपनी बाइक घर में खड़ी कर दी और अधिवक्ता की स्कूटी से ब्रजघाट पहुंच चले गए थे। तीनों हत्यारो ने ब्रजघाट में गंगा स्नान किया। इसके बाद उधर से कांवड़ियों के जत्थे में शामिल होकर वापस लौट कर  तीनों अपने-अपने घर चले गए थे।

अधिवक्ता शौकीन अली के बेटे मो. सुहेल अली ने हत्याकांड के खुलासे पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि प्रेम सिंह का मेरे पिता के पास अक्सर आना जाना लगा रहता था। उसने ही अपने दोस्तों के साथ हत्या को अंजाम दिया है। अधिवक्ता के पुत्र सुहेल ने कहा कि पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर तफ्तीश कि है पुलीस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए है।जिससे हत्यारोपियों को सजा मिल सके। अगर जांच में किसी अन्य का नाम सामने आए तो पुलिस उसके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्य वाही करे।

गिरफ्तार करने वाली टीम कि सराहना

प्रभारी निरीक्षक  कमलेश कान्त वर्मा थाना मझोला जनपद मुरादाबाद, उ0 नि0 अमित कुमार प्रभारी एसओजी टीम मुरादाबाद ,हे0 का0 अनिल कुमार सर्विलांस टीम मुरादाबाद,उ0 नि0 ओमकार सिंह थाना मझोला ,उ0 नि0 देवेन्द्र सिंह थाना मझोला,उ0 नि0 जितेन्द्र सिंह थाना मझोला,.का0 विपिन कुमार थाना मझोला,का0 अंकित पंवार थाना मझोला, हे0 का0 दीपक कुमार थाना मझोला ,का0 मोनू थाना मझोला जनपद मुरादाबाद रहे।

Leave a Comment