Search
Close this search box.

मुरादाबाद के प्रसिद्ध 84 घंटा मंदिर मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया महा आरती कार्यक्रम 

मुरादाबाद के प्रसिद्ध 84 घंटा मंदिर मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया महा आरती कार्यक्रम 

रिपोर्ट: सागर और ज्वाला न्यूज मुरादाबाद।

सावन माह के पवित्र और अमृत वर्षा करने वाले सावन माह का सोमवार देवो के देव महादेव का प्रिया दिन है सावन माह के सोमवार को मुरादाबाद के प्रसिद्ध मंदिर 84 घंटा मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं  ने प्रसिद्ध 84 घंटा मंदिर में देवो के देव महादेव की विशाल प्रतिमा के सम्मुख खड़े हो भव्य आरती का आयोजन किया गया। 

। सभी कार्यकर्ताओं ने देवा दी देव महादेव से राष्ट्र की शांति और स्वास्थ्य एवं रक्षा के लिए प्रार्थना की सभी कार्यकर्ताओं का मानना है कि हमारा यह राष्ट्र रोग मुक्त हो सुख और समृद्धि शाली हो इसी कामना हेतु इस महा आरती का आयोजन किया गया है।

मुरादाबाद का प्रसिद्ध 84 घंटा मंदिर में घंटा चढ़ाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि नेपाल नरेश के यहां कोई संतान नहीं थी। तब उन्होंने मुरादाबाद के प्रसिद्ध मंदिर में आकर मन्नत मांगी थी। और मन्नत पूरी होने पर नेपाल नरेश ने संतान होने पर 1911 में इसी मंदिर में पीतल का घंटा चढ़ाया था। नेपाल नरेश द्वारा चढ़ाया गया घंटा आज भी मौजूद है। पवित्र माह सावन के महीने में श्रद्धालु भक्त 40 दिनो तक रोजाना दीपक जलाने आते हैं और फिर 41वें दिन उसका उद्यापन करते हैं। सावन माह की प्रत्येक शिवरात्रि हवन पूजन का विशेष महत्व है ।

प्रांत अध्यक्ष कैप्टन  हिन्दू कॉलेज डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा का कहना है कि मनोकामना पूरी होने पर भक्त यहां घंटे चढ़ाते हैं और भंडारा भी करवाते है। मीनू मल्होत्रा ने बताया कि वह स्वयं भी पिछले कई वर्षों से मंदिर आ रही है। मीनू जी का मानना है कि सच्चे मन से यहां आकर जो भी बाबा के दरबार में आता है और नतमस्तक हो मत्था टेक ता है उसकी हर मुराद पूरी होती है।

महा आरती कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत अध्यक्ष कैप्टन डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा ,महानगर मंत्री श्री गौरव ,विभाग छात्रा प्रमुख शिवांगी शर्मा, महानगर श्रुति सिंह ,सहमंत्री छविनाथ अरोड़ा ,साहिल कठेरिया हर्ष सक्सैना, अंशराज यादव, ऋषभ गौतम ,सनी सिंह, ऋषभ प्रयाग, काजल,रोहित सिंह, प्रथम पाल ,अनमोल पंडित ,सरल राजा शर्मा, लक्ष्य अग्रवाल, तनिक सिद्धू ,दुष्यंत गुर्जर, मनीष सिंह,श्रेय सिंह, तथा अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment