Search
Close this search box.

अमरोहा धार्मिक रामडोल कमेटी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा धार्मिक रामडोल कमेटी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट : सागर और ज्वाला न्यूज अमरोहा

अमरोहा । श्री धार्मिक रामडोल कमेटी ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को ज्ञापन सौंपकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन यानी आगामी 27 अगस्त को शहर में निकाली जाने वाली भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा के संबंध में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को ज्ञापन सौंपते श्री राम डोल धार्मिक कमेटी के कार्यकर्त्ता

गुरुवार को श्री धार्मिक रामडोल कमेटी रजि० के अध्यक्ष पं० कपिल शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में निकलने वाली भव्य एवं ऐतिहासिक रामडोल शोभायात्रा इस वर्ष 27 अगस्त को अपनी भव्यता और दिव्यता के साथ निकाली जाएगी । ज्ञापन मैं कहां गया कि इस वर्ष 17वीं ऐतिहासिक भव्य रामडोल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें लगभग पचास हज़ार श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने कि संभावना रहती है, जिसमें सर्वाधिक महिलाओं एवं बच्चों की संख्या अधिक होती है। जिनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने का प्रबंध पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाए। कमेटी द्वारा एसपी को महाआरती में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण भी दिया गया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा कमेटी को यह आश्वासन दिया गया है कि शोभायात्रा से पूर्व ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी एवं शोभायात्रा मार्ग का रूटसर्वे भी कर लिया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पं कपिल शर्मा, अजय चतुर्वेदी, पीयूष शर्मा, कुंवर विनीत अग्रवाल, विवेक शर्मा, विमल यादव, मनु शर्मा एडवोकेट, राज शर्मा,अंकित बंसल ,गौरव चौहान, सचिन त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, दीपक बंसल, संजय गर्ग, गौरव वर्मा, कपिल वर्मा, संजीव गोयल, नमन जैन, अचल अग्रवाल, अंश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment