गोल्डमेडलिस्ट ज्योतिषचार्य डाॅ जे.सी.से तो दोस्तों सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
Table of Contents
Toggle
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के साथ-साथ मनुष्य के जीवन में बदलाव आते रहते हैं। मनुष्य का प्रत्येक दिन अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि ग्रहों में छोटे-बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन जातक की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक होती है तो इससे व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई में व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
12 जुलाई 2024
आज का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से आप परेशान रहेंगे। सेहत के प्रति आपको सावधान रहना होगा। संतान के भविष्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपका कोई मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। आप अपनी नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने पिता से किसी पारिवारिक व्यवसाय के बारे में बात करनी होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आप अपने घरेलू जीवन में किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। अगर ऐसा होता है, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आप अपने दिल की बात किसी खास से कह सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आपको अपने काम की योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भाग ले सकते हैं। पढ़े।
मिथुन दैनिक राशिफल
सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है दिन। आपको अपने व्यापार में लाभ की योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को साझेदार बनाया है तो उससे धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए उनकी बातों पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम को लेकर समझदारी से आगे बढ़ना चाहिए। पदोन्नति के कारण आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। नौकरी में आपको बेहतर अवसर मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिल सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करते हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें, अन्यथा उसमें कुछ अनियमितता होने की संभावना है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए, अन्यथा इसके बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। बच्चे आपसे कोई मांग कर सकते हैं, जिसे आप अवश्य पूरा करेंगे। अपने मन में ईर्ष्या की भावना न रखें। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे आपको काम में सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज था, तो आप उसे चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। छोटे बच्चे आपके साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। यदि काम को लेकर कोई तनाव था, तो वह भी दूर हो जाएगा। पढ़े।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। आप मेहनत तो खूब करेंगे, लेकिन उसका फल आपको वैसा ही मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि दूसरे कामों में उलझने की वजह से आपका पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने का रहेगा। असमंजस के कारण आप चिंतित रहेंगे। आप समझदारी से काम लेने की कोशिश करेंगे, जिससे आप एक काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम बढ़ने से घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनका डटकर सामना करें। आपको वाहन का उपयोग सावधानी से करना होगा, अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। किसी की सलाह पर निवेश न करें, अन्यथा उसमें कोई परेशानी आ सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा जोखिम लेने से बचने का रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अगर आपका कोई पैसा व्यापार में फंसा हुआ था, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। कोई बड़ा काम हाथ में न लें, अन्यथा उसे पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने मन की बात किसी सहकर्मी को बता सकते हैं और घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कुछ अनजान लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को कम समय देंगे और किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे, जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का व्यापार करते हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा और आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर आपको वरिष्ठ सदस्यों से बात करनी होगी।
मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आने वाला है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आपको काम में मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप लंबे समय से किसी प्रॉपर्टी डील को लेकर परेशान थे तो आज आपकी वह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। आपको अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी आपका काम समय पर पूरा होगा। आप अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा, नहीं तो उसमें कोई परेशानी आ सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं आपको जकड़ सकती हैं। अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो अपने माता-पिता को साथ ले जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर लंबे समय से किसी काम को लेकर कोई परेशानी चल रही थी तो आज वह भी सुलझ जाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।
मीन दैनिक राशिफल
धन संबंधी मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपको आसानी से मिल सकता है। आपको महत्वपूर्ण कामों में तेजी लानी होगी, तभी वे पूरे हो सकते हैं। परिवार में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है और परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार की बात पक्की हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेन-देन बहुत सोच-समझकर करना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी संबंधों में खटास पैदा कर सकता है।
डिस्क्लेमर यह राशिफल केवल आम ज्ञान के लिए हैं, और इसे अपनी दैनिक गतिविधियों में उतारने से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से परामर्श ले।
डाॅ.जे.सी.सोनी


Users Today : 0
Users Last 30 days : 84
Total Users : 25033
Total views : 46935