गोल्डमेडलिस्ट ज्योतिषचार्य डाॅ जे.सी. सोनी से तो दोस्तों सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
Table of Contents
Toggle
8 जुलाई 2024
आज का राशिफल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के साथ-साथ मनुष्य के जीवन में बदलाव आते रहते हैं। मनुष्य का प्रत्येक दिन अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि ग्रहों में छोटे-बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन जातक की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक होती है तो इससे व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई में व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। अगर आप किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंता नहीं करते हैं, तो अभी आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी किशोर से बात करने की कोशिश करें। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने जीवनसाथी को थोड़ा समय दें और अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें।
आज रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने का यह सही समय है। युवाओं को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा।
वृषभ राशिफल
शनि द्वारा आपको भेजी गई अच्छी ऊर्जा के कारण आज आप अजेय महसूस करेंगे। जीवन से जुड़ी एक नई शुरुआत का विचार आपके मन में आएगा। अनुभवी सदस्यों का मार्गदर्शन आपके जीवन में बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। प्रेम के मामलों में दूसरों पर भरोसा करने से बचें।
आज आप आर्थिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। अगर बिजनेस कर रहे लोग आज कोई प्रोजेक्ट लॉन्च करते हैं, तो उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। घरेलू मामलों में अचानक बढ़ी जिम्मेदारियों का बोझ संभालने में कोई आपकी मदद कर सकता है। खुद पर रखा आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। नवविवाहित लोग रोमांटिक समय बिताने वाले हैं। अविवाहित लोग शादी के लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं।
आज कारोबारियों को आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं लेकिन फैसले बहुत सोच-समझकर लेने होंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन खास तौर पर अच्छा है। आपके कार्यभार में वृद्धि के कारण आप काम के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे और अपने लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है और व्यक्तिगत संबंध भी खराब हो सकते हैं। आज अपने काम से काम रखना ही समझदारी है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका शुभ रंग हल्का नीला है।
आज आप पैसों से जुड़े मामलों में अधिक सोच-विचार कर सकते हैं। आतिथ्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यापार में अप्रत्याशित लाभ की भी संभावना है। ऑफिस के काम में फोकस को कमजोर न होने दें। जो लोग विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। आज आप परिवार में शुरू होने वाले किसी रोमांचक काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। अपने आस-पड़ोस में किसी लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। आज आपका जीवनसाथी आप पर विशेष ध्यान देगा। आज के लिए आपके प्रेम जीवन में मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास बढ़ने के बाद आप अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार हैं।
आज आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा झटका लग सकता है। किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। घर की मरम्मत का काम आप बजट के भीतर करवा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और क्षमता का पूरा उपयोग करें।
कन्या राशिफल
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। वाहन खरीदने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। घर के किसी सदस्य पर बिना वजह गुस्सा करने से बचें। आपका पार्टनर आपकी बातों पर गुस्सा कर सकता है। प्रेम जीवन में आप अपना दिन अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे।
अगर आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे तो आज उसका भी समाधान निकाल पाएंगे। व्यापार में आपने जो मेहनत की है, उसका फल आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर चापलूसों और गपशप करने वालों से सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कागजी काम बहुत सावधानी से पूरे करने की जरूरत है।
तुला राशिफल
आज किस्मत के सहारे आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आज दूसरों के मामलों में दखल न दें, जरूरत पड़ने पर ही अपनी राय दें। कपल्स के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। दांपत्य जीवन में खर्चे अधिक होने के योग हैं।
लॉ से जुड़े काम पूरे करने में अधिक धन खर्च हो सकता है। आज व्यापार में धन की आवक बढ़ती नजर आ रही है। आपको किसी मल्टी-नेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कॉम्पिटिशन मिल सकता है। आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने का रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। संतान के करियर या विवाह को लेकर चिंता रहेगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आज रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ रंग हल्का नीला है।
आज अहंकार से दूर रहें, अन्यथा आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से आपको सतर्क रहना होगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें साकार करने के लिए यह अनुकूल समय है। शिक्षकों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। ध्यान रखें कि घर का कोई महत्वपूर्ण मामला आज सार्वजनिक हो सकता है। आपका जीवनसाथी कोई कीमती वस्तु खरीद सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलवाने ले जा सकते हैं। आपकी मुलाकात अपने पूर्व प्रेम साथी से हो सकती है।
आज पैसों को लेकर धैर्य रखें। व्यापारियों को अपने वरिष्ठों से व्यापार बढ़ाने के बारे में चर्चा करते रहना लाभकारी रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लें और फिर कार्य आरंभ करें। तबादले के इच्छुक लोगों को जल्द ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी।
मकर राशिफल
रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज मुफ्त में कुछ भी पाने की उम्मीद करना बेकार है। रिश्तों की नाजुक डोर को संयम और धैर्य से संभालने की जरूरत है। लव पार्टनर आपको मनचाही खुशी दे सकता है। आज आपका लकी रंग मेहंदी है।
आज आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति बनेगी। अपने पुराने व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करें। अगर कुछ दिनों से आपके मन में कोई विचार चल रहा है तो आज उस पर काम करें। ऑफिशियल कामों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।
कुंभ राशिफल
आज आपको अपनी अहमियत का पता चल सकता है। किसी के निजी मामले में ज्यादा दखल न दें, इससे आपकी खुद की विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। जीवनसाथी के साथ निजी समस्याओं को साझा करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने प्रियतम से काफी खुश रहेंगे। महिलाओं के लिए आज हरा रंग काफी शुभ रहने वाला है।
आज पैसों के मामले में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आज ऑफिस में काम पर पूरा फोकस बनाए रखना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
मीन राशिफल
आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। आज अगर आप किसी की सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करते हैं, तो आपके परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है, सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मिठास से खुश रहेंगे।
आज पैसों के मामले में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को विज्ञापन और प्रचार में भी सक्रिय रहना चाहिए। अगर आप साझेदारी करना चाहते हैं, तो समय उपयुक्त है। जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश में थे उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी में रुका हुआ पैसा आ सकता है।
डिस्क्लेमर यह राशिफल केवल आम ज्ञान के लिए हैं, और इसे अपनी दैनिक गतिविधियों में उतारने से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से परामर्श ले।
ज्योतिषाचार्य
स्वर्ण पदक प्राप्त
डाॅ.जे.सी.सोनी


Users Today : 0
Users Last 30 days : 84
Total Users : 25033
Total views : 46935