तारीख 30 जून 2024 टाइम दोपहर 01:00 बजे ।
Table of Contents
Toggleस्थान : पुणे लोनावाला
रिपोर्ट: सागर और ज्वाला न्यूज
बुशीधाम डेम में अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने से बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली एवम रूला देने वाली घटना ।
भुशी बांध के झरने में बहने वाला परिवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर का था ये परिवार कई वर्ष पूर्व रोजगार को लेकर पुणे में बस गया था वहीं से परिवार के सात लोग भुशी बांध घूमने गए थे. यहीं परिवार के पांच लोग हादसे का शिकार हो गए
पुलिस ने अभी तीन शव बरामद किए हैं. अन्य की तलाश जारी है.
पूरा परिवार एक ही झटके में कई आंखो के सामने खत्म..
कोई चाहकर भी कुछ नही कर पाया सब के सब बेबस,मजबूर,लाचार खड़े कुदरत का तमाशा देख रहे थे
सब से हाथ जोड़ विनती है कि प्लीज (Adventure )घूमने के नाम पर अपने या अपने परिवार को ऐसे खतरे में न डालें खासकर तब जब आपके साथ लेडीज और छोटे छोटे बच्चे हो ।
आप सभी जानते ही होंगे कि कुदरत के आगे कभी कोई टिक नहीं पाया है तो इस लिए आप कभी भी आग,हवा,पानी से पंगा न ले पर्यटन स्थल पर बरसात शुरु होते ही नदी ,नालों वाले बहाव स्थल से एक सुरक्षित जगह पर आ जाएं जहां पानी का बहाव न हो ।
पानी का बहाव देख कर अपनी कार,बाइक एक जगह साइड में खड़ी कर पानी कम होने का इंतजार करें ।बहते हुए नाले,पूल पर बहाव आपकी सोच से कही ज्यादा कभी भी बढ़ सकता है। इसलिए सावधानी रखें और सुरक्षित रहें ।
आपकी जिंदगी आपके साथ आपके परिवार वालो के लिए बहुत मायने रखती है एक छोटी सी गलती आपकी और आपके परिवार मे जिंदगी भर खून के आंसू रूला सकती है ।
महाराष्ट्र के लोनावाला भुशी बांध के झरने में बहने वाला परिवार यूपी को बिजनौर का था. ये परिवार कई साल पहले रोजगार के लिए पुणे में बस गया था. वहीं से परिवार के सात लोग भुशी बांध घूमने गए थे. यहीं परिवार के पांच लोग हादसे का शिकार हो गए. पुलिस ने अभी तीन शव बरामद किए हैं. अन्य की तलाश जारी है.
तीन के शव मिले, दो लापता
बिजनौर के धामपुर के अमखेड़ा गांव के निवासी रफीक अहमद के अनुसार उनका भाई लियाकत अंसारी परिवार सहित पुणे में रहता था
रविवार को परिवार के सात लोग पुणे के लोनावाला में भुशी बांध गए थे। इसी दौरान झरने में बहाव तेज हो गया। इससे सभी लोग पानी में बहने लगे दो लोग किसी तरह बच कर बाहर निकल आए लेकिन पांच लोग लापता हो गए मृतकों में शाइस्ता अंसारी (36), अमिमा अंसारी (13), उमेरा अंसारी (8) के रूप में हुई है। अदनान अंसारी (4) और मारिया सैय्यद (9) अभी लापता हैं। बिजनौर से परिवार के अन्य सदस्य पुणे रवाना हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख रोंगटे खड़े हुए
लोनावाला (Lonavala Tragedy) की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें परिवार के लोग झरने के बीच में एक चट्टान पर एक-दूसरे को पकड़कर खड़े हैं। चारों तरफ से तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। अपनी जान बचाने के लिए चीखते चिल्लाते परिवार की मदद के लिए लोगो ने काफी प्रयास करने कि कोशिश कि लेकिन इससे पहले कि उन तक मदद पहुंचती, सभी सातों लोग पानी के तेज बहाव में बह गए. दो लोगों के किसी तरह बचने की सूचना है दो लापता लोगों का अभी नहीं पता चल पायाहैं




Users Today : 1
Users Last 30 days : 74
Total Users : 25043
Total views : 46950