Search
Close this search box.

चुनावी दंगल में उठे लोकसभा चुनाव के मुख्य मुद्दे 

चुनावी दंगल में उठे लोकसभा चुनाव के मुख्य मुद्दे

 

सौरभ मिश्र,सागर और ज्वाला न्यूज

 

चंदौसी सागर और ज्वाला न्यूज़ परिवार के द्वारा आज एक चुनावी दंगल का आयोजन किया गया इस दंगल में भाजपा की ओर से डॉक्टर टी एस पाल, अभिनव शर्मा, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कुमुद अग्रवाल को आमंत्रित किया गया।बही समाज वादी पार्टी का प्रतिनिधित्व विमल चौधरी उर्फ पप्पू तथा भारत बंद से यादव महासभा की प्रांतीय प्रकोष्ठ के सदस्य श्रीमती संगीता यादव उपस्थिति रही जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि प्रतिनिधि के रूप में एड साजिद सैफी ने भाग लिया । सागर और ज्वाला न्यूज़ टीम का नेतृत्व जिला संभल के ब्यूरो चीफ अवधेश मिश्रा ने किया उनकी टीम में मीनू गुप्ता सुधीर शर्मा एडवोकेट सुजीत सिंह एवं सौरव मिश्रा उपस्थित रहे।

इस चुनावी दंगल के दौरान मीडिया परिवार द्वारा एवं आम जन द्वारा तीनों ही दलों के प्रतिनिधियों से निम्न प्रश्न पूछे गए इसके उत्तर में तीनों ही दलों के प्रतिनिधि प्रतिनिधि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे ।

प्र1. दो चरणों में हुए धीमे मतदान का भाजपा के 400 पर के नारे पर कितना असर हुआ है ?

प्र 2. समाजवादी पार्टी में परस्पर दो विरोधी गुट जिया और रहमान वर्क और इकबाल महमूद के आपस में मिलने पर चुनावी समीकरणों में क्या परिवर्तन आया है?

प्र 3 समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी नगर चंदौसी की कुछ गिने चुने इलाकों का ही भ्रमण क्यों किया? क्या उन्हें नगर की बाकि जनता पर यकीन नहीं है? या उनको लगता है कि उनके वोट की उन्हें आवश्यकता नहीं है ?

प्र 4 मुस्लिम वोटो के ध्रुवीकरण के लिए समाजवादी पर पार्टी के प्रत्याशी जियाउर रहमान बर्क द्वारा मुस्लिम माफियाओ को अपना आदर्श बताना कहां तक उचित है?

प्र 5 क्या बहुजन समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथी के रूप में कार्य कर रही है?

प्र5 भाजपा के द्वारा एथलीट्स के साथ बुरा व्यवहार करने वाले नेता के पुत्र को टिकट देना क्या दर्शाता है?

प्र 6 तीसरे चरण के मतदान के दौरान संभल लोकसभा से किस दल को जीत मिलती हुई प्रतीत हो रही है?

प्र 7 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कराए गए अनेकों कार्यों के बावजूद भी वॉटर वोट करने के लिए घर से क्यों नहीं निकल रहा है?

प्र 8 वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाने के लिए तीनों दलों के पास क्या योजना है ?

चुनावी

उक्त प्रश्नों के जवाब में जहा भाजपा के प्रतिनिधियों द्वारा संक्षिप्त में उत्तर देने का प्रयास किया गया बही समाज वादी पार्टी एवम बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा भाजपा के प्रतिन्दिधियो के उत्तर से संतुष्ट नहीं दिखें।।

इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल मंगलसन,ब्रजेश चौहान ,डॉ अलका अग्रवाल ,श्याम सिंह ,उदय प्रताप सिंह,ज्ञानेंद्र यादव, अंकुर गुप्ता कासिम खान, मो रिजवान , ,आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे

Leave a Comment