Search
Close this search box.

मुरादाबाद के डीएम मानवेन्द्र सिंह की पत्नी का बैग एयरपोर्ट से हुआ गायब

मुरादाबाद के डीएम मानवेन्द्र सिंह की पत्नी का बैग एयरपोर्ट से हुआ गायब

बैग में लाखो की कीमत के जेवर व कैश का लगाया आरोप

जिला अधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह

नीरज सोलंकी, सागर और ज्वाला न्यूज।

Table of Contents

मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज।मुरादाबाद के डीएम मानवेन्द्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह की तहरीर व आला अधिकारियों के आदेश पर थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में एयर इंडिया कंपनी व नई दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डीएम मानवेन्द्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया,वह यात्रा कर नई दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची थी, जहां एयरपोर्ट पर कुछ कर्मचारियों ने उन्हें रोककर उनका बैग खुद पकड़ते हुए कहा आप अपने साथ फ्लाइट में साथ बैग लेकर नहीं जा सकती है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने नहीं लिया एक्शन

एक सामान व बैग प्राप्ति की रसीद उन्हें देते हुए कहा आपका सामान आपके पास पहुंच जाएगा। कुछ देर बाद जब बैग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को दी। लेकिन एयरपोर्ट के लापरवाह अधिकारियों ने लापता हुए लाखों की कीमत के बैग की सुध नहीं ली। डीएम मानवेन्द्र सिंह की पत्नी को अपने साथ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का एहसास होने पर कल रविवार रात सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा दर्ज

सीओ सिविल लाइन्स अर्पित कपूर, इंस्पेक्टर सिविल लाइन्स राम प्रसाद शर्मा डीएम आवास पर पहुंचे और डीएम की पत्नी से तहरीर प्राप्त करते हुए धोखाधड़ी के साथ अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। नई दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट पर डीएम की पत्नी के साथ हुई यह घटना बीती 28 जनवरी की सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच की बताई गई है।

मुरादाबाद डीएम की पत्नी का बैग हुआ गायब.

दिल्ली से एयर इंडिया फ्लाइट से जा रही थीं हैदराबाद.
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर DM की पत्नी का बैग गायब.
बैग में कैश ज्वैलरी समेत करीब 15 लाख का सामान था.
चेकिंग में कर्मचारियों ने बैग लेकर एक रसीद दी थी.
हैदराबाद पहुंचने पर डीएम की पत्नी को नहीं मिला बैग.
सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया.
एयर इंडिया कंपनी और एयरपोर्ट कर्मी पर केस दर्ज…

सिविल लाइन्स पुलिस द्वारा एयर इंडिया कंपनी के साथ आईजीआई एयरपोर्ट के कर्मचारियों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

आईजीआई एयरपोर्ट की बड़ी लापरवाही

नई दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट के आला अधिकारियों के साथ डीसीपी एयरपोर्ट की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दो घन्टे तक डीएम की पत्नी को परेशान होना पड़ा। इस दौरान कोई भी जिम्मेदार एयरपोर्ट का अधिकारी या डीसीपी एयरपोर्ट और पुलिस कर्मी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर यह पता लगा सकते थे कि आखिर किन-किन कर्मचारियों ने उस समय डीएम की पत्नी से बैग लिया था। लेकिन लापरवाही की हद पार हो जाने पर डीएम की पत्नी को बिना बैग वापस मुरादाबाद आना पड़ा।

Leave a Comment