श्री गणेशाय नम:
उज्जैन सागर और ज्वाला राशिफल
ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त
माॅ बगलामुखीभक्त साधक
डाॅ.जे.सी.सोनी
24जनवरी2024 आज का राशिफल
मेष राशि :- समय रहते आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करें। आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है।
वृषभ राशि :- समय की अल्पता रहेगी। मेहमानों का आगमन कार्य को बाधित करेगा।बहनों से संबंध कमजोर होंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्यसिद्धि के लिए श्रम अधिक करना होगा।
मिथुन राशि :- पुराने विवादों से निजात मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि :- समय रहते जरूरी कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ की सम्भावना है। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ होगा। बोलचाल में संयमित रहें। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।
सिंह राशि :- आपकी दिनचर्या में बदलाव आने की उमीद है। परिजनों का मार्गदर्शन मिलने से उन्नति होगी। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग में न उलझें।
कन्या राशि :- दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें। स्थिति को समझें, स्वविवेक से काम करें। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। राजनीति में बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।
तुला राशि :- कार्य की अधिकता से निजी कार्य बाधित होंगे। रुका पैसा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अधिक लोभ-लालच न करें। कामकाज में मन नहीं लगेगा। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि :- परिवार के प्रति कठोर निर्णय लेने होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
धनु राशि :- अपने पद का घमंड न करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपका संपर्क बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें।
मकर राशि :- आपकी मेहनत से कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। संतान की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं और समझदारी से कार्य करें। व्यवसाय में उचित लाभ होगा।
कुंभ राशि :- दूसरों के कार्य में अवरोध उत्पन्न न करें। नए कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गो के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। आर्थिक समस्या रहेगी।
मीन राशि :- कारोबार का विस्तार होगा। राजनीति में आपके कार्यों को महत्व मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण बनेगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें।
________________
दैनिक पंचांग
24 – Jan – 2024
Nalkhera, India
पंचांग
तिथि चतुर्दशी 09:52 PM
नक्षत्र पुनर्वसु पूर्ण रात्रि
करण :
गर 09:14 AM
वणिज 09:14 AM
पक्ष शुक्ल
योग वैधृति 07:38 AM
वार बुधवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:08 AM
चन्द्रोदय 04:48 PM
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्यास्त 06:05 PM
चन्द्रास्त +06:57 AM
ऋतु शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत 1945 शोभकृत
कलि सम्वत 5125
दिन काल 10:56 AM
विक्रम सम्वत 2080
मास अमांत पौष
मास पूर्णिमांत पौष
शुभ और अशुभ समय
शुभ समय
अभिजित कोई नहीं
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त 12:15 PM – 12:59 PM
कंटक 04:38 PM – 05:21 PM
यमघण्ट 09:20 AM – 10:03 AM
राहु काल 12:37 PM – 01:59 PM
कुलिक 12:15 PM – 12:59 PM
कालवेला या अर्द्धयाम 07:52 AM – 08:36 AM
यमगण्ड 08:30 AM – 09:53 AM
गुलिक काल 11:15 AM – 12:37 PM
दिशा शूल
दिशा शूल उत्तर
चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल
भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त
माॅ बगलामुखीभक्त साधक
डाॅ.जे.सी.सोनी








Users Today : 2
Users Last 30 days : 8
Total Users : 25122
Total views : 47166