Search
Close this search box.

13 जनवरी 2024 कैसा रहने वाला है।आपका आज का दिन देखें आज का भविष्य

श्री गणेशाय नम:

सागर और ज्वाला राशिफल

 ज्योतिषाचार्य
             स्वर्ण पदक प्राप्त
                         डाॅ.जे.सी.सोनी

दैनिक पंचांग 13 – Jan – 2024/राशिफल 

Nalkhera, India पंचांग

???? तिथि द्वितीया 11:13 AM
???? नक्षत्र श्रवण 12:50 PM
???? करण :
कौलव 11:13 AM
तैतिल 11:13 AM
???? पक्ष शुक्ल
???? योग :
वज्र 10:13 AM
सिद्धि 10:13 AM
???? वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
???? सूर्योदय 07:09 AM
???? चन्द्रोदय 08:50 AM
???? चन्द्र राशि मकर
???? सूर्यास्त 05:57 PM
???? चन्द्रास्त 08:03 PM
???? ऋतु शिशिर

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
???? शक सम्वत 1945 शोभकृत
???? कलि सम्वत 5125
???? दिन काल 10:47 AM
???? विक्रम सम्वत 2080
???? मास अमांत पौष
???? मास पूर्णिमांत पौष

☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
???? अभिजित 12:12:10 – 12:55:22
☀ अशुभ समय
???? दुष्टमुहूर्त 07:09 AM – 07:53 AM
???? कंटक 12:12 PM – 12:55 PM
???? यमघण्ट 03:04 PM – 03:48 PM
???? राहु काल 09:51 AM – 11:12 AM
???? कुलिक 07:53 AM – 08:36 AM
???? कालवेला या अर्द्धयाम 01:38 PM – 02:21 PM
???? यमगण्ड 01:54 PM – 03:15 PM
???? गुलिक काल 07:09 AM – 08:30 AM
☀ दिशा शूल
???? दिशा शूल पूर्व☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल
???? अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
???? मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
________________

आज का राशिफल‌‌‌ 13 जनवरी 2024

मेष राशि :- बोलने पर अंकुश रखें,हाजिर जवाबी के कारण संबंध कमजोर हो सकते हैं।दूसरों को सम्मान देना सीखें,अपने ईगो को हावी न होने दें।खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है,आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि :- लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिलेगी,सामाजिक और राजनीतिक कीर्ति बढ़ेगी।अपना काम समय पर करें,परिजनों से मेलजोल बढ़ेगा जो आनंददायक रहेगा,यात्रा संभव है।

मिथुन राशि :- अपनी स्थायी संपत्तियों पर नजर रखें,उनकी सुरक्षा के बेहतर उपाय करें।विरोधी परेशान कर सकते हैं,वाहन का प्रयोग सावधानी से करें,पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।

कर्क राशि :- अपनी संतान को अच्छी सुविधा के साथ अच्छे संस्कार भी दें,व्यावसायिक नए संपर्क लाभदायक रहेंगे।जरूरी कार्य आज भी लंबित रहेंगे,मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

सिंह राशि :– किसी भी काम की शुरुआत के पूर्व उसके बारे में अनुभव लें,बड़ों का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा।मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी,परिजनों से खुशखबर मिलेगी।

कन्या राशि :- उन्नति के नए अवसर मिलेंगे, संतान के स्वास्थ्य में कमी आएगी।अपने जरूरी कार्यों के प्रति लापरवाही कर रहे हैं,अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें।कार्य पूरे होंगे,व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे।

तुला राशि :- कार्यस्थल पर उचित सम्मान मिलेगा,परिजनों द्वारा आप से सलाह ली जाएगी।अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे,घर परिवार के निजी कार्यों पर खर्च संभव है।

वृश्चिक राशि :- बोलें कम और काम ज्यादा करें। लोग आप की निंदा करेंगे,आप अपना बेहतर प्रदर्शन दें।आर्थिक मामलों में आप को सफलता मिलेगी,जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आप को परेशानी आ सकती है।

धनु राशि :- अपनी रणनीति और कार्य दूसरों को बताने से बचें,आप मन से मजबूत नहीं है।आत्मविश्वास की कमी के कारण लोग आपका परिहास करेंगे,आप के अपने आप को नीचा दिखाने का भरसक प्रयास करेंगे।

मकर राशि :- स्वास्थ्य कमजोर रहेगा,मित्रों का सहयोग मिलने से काम पूरे होंगे।कार्य की अधिकता रहेगी,जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध बढ़ेगा, यात्रा हो सकती है।मांगलिक आयोजनों में खर्च होगा।

कुंभ राशि :- कार्यों को पूरा होने में सरकारी कार्रवाई अड़चन पैदा कर सकती है।आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी जल्दबाजी में गलत व्यक्ति का चयन करने से बचें,खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि :- अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाएं,धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा,आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।भवन दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा,न्यायपक्ष मजबूत होगा।

आपका दिन मंगलमय हो

जय माँ बगलामुखी

जय हो माई की तो चिंताकाई की
_____________
ज्योतिषाचार्य
मा बगलामुखीभक्त साधक
स्वर्ण पदक प्राप्त
डाॅ.जे.सी.सोनी
????????????????

Leave a Comment