Search
Close this search box.

मुरादाबाद में बहेगी धर्म की गंगा क्षुल्लक समर्पण सागर जी का चातुर्मास प्रारम्भ

मुरादाबाद में बहेगी धर्म की गंगा

क्षुल्लक समर्पण सागर जी का चातुर्मास प्रारम्भ

मुरादाबाद: श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मन्दिर, रामगंगा विहार में गिरनार गौरव आचार्य श्री 108 निर्मल सागर जी महाराज के परम शिष्य गिरनार पीठाधीश कर्मयोगी
श्री समर्पण सागर जी महाराज का 35वां चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम श्री समर्पण भवन रामगंगा विहार में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारम्भ टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, निदेशक अक्षत जैन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण व दीप प्रज्वलन समाज के अन्य गणमान्य समाजसेवियों द्वारा किया गया। समारोह में मुरादाबाद जैन समाज के अतिरिक्त अमरोहा, रामपुर, मसवासी, काशीपुर, हल्द्वानी अलीगढ़, सीतापुर तथा देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रो से पधारे महाराजश्री के भक्त सम्मिलित हुए मुख्य कलश की स्थापना विकास जैन, कोषाध्यक्ष रामगंगा विहार मंदिर एवम उनके परिवार द्वारा किया गया।


इस अवसर पर क्षुल्लक रत्न श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज ने सामाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं और महिला समाज सेवी संगठनों से चातुर्मास के दौरान सिर्फ कार्यक्रमों के आयोजन में ही समय गुजार देने के बजाए हमें धर्म ध्यान कैसे करना है। आत्म साधना की ओर उद्यत कैसे हो, इस पर भी चिंतन करना होगा।
पाप के क्षय और पुण्य के संचय का नाम है चातुर्मास। यदि हमने चातुर्मास के चार महीनों में भी धर्म ध्यान करना शुरू नहीं किया तो फिर हम कब धर्म से जुड़ेंगे। चातुर्मास में चार महीने साधु एक ही स्थान पर आगम की आज्ञा के अनुसार रहते हैं। इस दौरान वह तो अपनी आत्मा साधना करते हैं, लेकिन श्रावक भी धर्म साधना करना शुरू कर दें तो फिर यह चातुर्मास दोनों के लिए सार्थक होगा।
जैसे रात और दिन एक दूसरे के पूरक हैं ठीक उसी तरह से श्रावक और संत एक दूसरे के पूरक है। अब श्रावक को इनसे चार माह के दौरान अधिकतम ग्रहण करने का भाव होना चाहिए। चातुर्मास की चार महीनों के दौरान विभिन्न धर्म साधना करने का संकल्प श्रावकों ने लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, रामगंगा विहार जैन समाज के अध्यक्ष संदीप जैन, वर्षा योग समिति के अध्यक्ष सर्वोदय जैन, समाजसेवी अभिनंदन जैन, बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन जैन, महिला जैन समाज की अध्यक्षा नीलम जैन, टीएमयू की प्रथम महिला वीना जैन, ऋचा जैन, अलका जैन, राशि जैन, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र विश्नोई, सजल जैन, नीरज जैन, नमन जैन, अमन जैन, अरविन्द जैन, अमित जैन, राहुल जैन, अनुज जैन, उषा जैन, सुषमा जैन, आदि ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।
इस दौरान धर्म सभा का संचालन शास्त्री विपिन जैन ने किया।

Leave a Comment