गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 414वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना
Table of Contents
Toggle‘‘ज्ञानदान युग धर्म है।’’ ….उमानंद शर्मा।

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘बाबू युगराज सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल मलेसेमऊ गोमती नगर विस्तार लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 414वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्रा श्री अभिनेश कुमार वर्मा एवं श्रीमती रीना वर्मा ने अपनी पुत्री के उज्जवल भविष्य के लिए भेंट किया तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को (हिन्दी) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ज्ञान यज्ञ युग धर्म है। संस्थान के उपप्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती ऊषा सिंह ने अपने विचार रखे संस्थान के प्राचार्य कमला यादव ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री, देवेन्द्र सिंह, विजय, प्रो. कमला यादव, श्रीमती ऊषा सिंह, श्रीमती रीना वर्मा, सुश्री प्राची वर्मा एवं संस्थान के डॉ. शैलेन्द्र सिंह, विभागाध्यक्ष चिकित्सकगण एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।


Users Today : 1
Users Last 30 days : 86
Total Users : 25032
Total views : 46933