Search
Close this search box.

शनिवार का राशिफल: आज का राशिफल 16 मार्च 2024

आज का राशिफल 16 मार्च 2024

आज का राशिफल

सम्मानित पाठको नमस्कार जानिए आज का राशिफल 16मार्च 2024 गोल्डमेडलिस्ट ज्योतिष आचार्य से तो दोस्तों सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के साथ-साथ मनुष्य के जीवन में बदलाव आते रहते हैं। मनुष्य का प्रत्येक दिन अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि ग्रहों में छोटे-बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन जातक की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक होती है तो इससे व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई में व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

16 मार्च 2024

 आज का राशिफल 

मेष दैनिक राशिफल

आज आपका मन थोड़ा असहज रह सकता है। मन में बुरे विचार आ सकते हैं, इसलिए ध्यान लगाने का प्रयास करें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिल सकती है। कारोबार के लिए यात्रा अच्छी रहेगी. धन निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर है.

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षक से प्रशंसा मिलने की संभावना है। परीक्षा में सफलता के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। किसी अनुभवी व्यक्ति से जीवन में मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। कारोबार में आर्थिक लाभ और तरक्की मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज अपने कारोबार में स्थिरता लाने का प्रयास करें, आपको सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों के साथ चल रही अनबन खत्म होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलने के योग हैं। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। आज आपको किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल

आपके व्यक्तित्व में सुधार आने की उम्मीद है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझने की संभावना है। माता-पिता के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। पुराने रोग परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी दिख रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

सिंह दैनिक राशिफल

आज नए दुश्मन बनने का डर है. कृषि के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। व्यापार में अस्थायी नुकसान की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। मन अशांत रह सकता है। आज खान-पान की आदतें बेहतर हो सकती हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल

अत्यधिक विचार मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। अगर कोई उलझन है तो उसे अपने किसी करीबी से बात करके सुलझाया जा सकता है। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस और नौकरी में आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। बदलता मौसम सेहत बिगाड़ सकता है.

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में गहराई आने की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति हो सकती है। आर्थिक परेशानियां बनी रहने की संभावना है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। समय पर काम नहीं होने से मानसिक तनाव रह सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

नौकरी में आज आपके काम की सराहना हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद संभव है। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त पर विचार होगा। कारोबार में बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहतर रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज आपको छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हनुमान जी की पूजा करने से दिन अच्छा बीतेगा। आपको अपना कीमती सामान संभालकर रखना होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की उम्मीद है। आपके मन में किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल

जिस योजना पर आप लगातार काम कर रहे थे उसमें सफलता मिलने की संभावना है। पुराने दोस्तों या प्रेमियों से मुलाकात होने की संभावना है। बिजनेस में दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किसी लंबी दुरी की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप अपने किसी करीबी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को व्यक्त न कर पाने के कारण उत्तेजित होने से बचें। सब्र का फल मीठा होता है, इसलिए इसे समय दें। परिवार में माहौल खुशनुमा रहने की संभावना है। बिजनेस या नौकरी में कोई भी जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों को निभाने में कुछ गलतियाँ संभव हैं। नये वस्त्रों पर व्यय होगा। धन निवेश से बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

डिस्क्लेमर यह राशिफल केवल आम ज्ञान के लिए हैं, और इसे अपनी दैनिक गतिविधियों में उतारने से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से परामर्श करें।

ज्योतिषाचार्य

स्वर्ण पदक प्राप्त डाक्टर जगदीश गुरुजी

 

Leave a Comment