मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज
ले लो री बहाना अक्षत, श्रीराम आ रहे हैं।
मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज।कांंशीराम नगर के जी ब्लॉक, आर्य नगर में अयोध्या श्रीराम जन्म भूमि से आये अक्षत महिला श्रीराम टोली द्वारा घर घर जाकर वितरण किये गये। टोली गायत्री मंत्र की पट्टिका धारण करके श्रीराम के भजन बोलकर वितरित किए

ले लो री बहाना अक्षत,
श्रीराम आ रहे हैं।
गाते हुए घरों के दरवाजे खुलवा रही है और घर-घर जाकर यह संदेश दे रही है कि 22 जनवरी को अपने घर को सजाएं, दीपक जलाएं,रंगोली बनाये, मिष्ठान वितरित करें, मंदिरों में भजन कीर्तन, हवन करें। ऐसा राममय वातावरण देखकर जगह महिला टोली का स्वागत हो रहा है,सभी परिवार महिलाओं का इंतजार कर रहे हैं -कब हमारे घर पर अक्षत आएंगे और श्रीराम जन्मभूमि के सबको हम अपने मंदिर में रखेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या राम जन्म भूमि से अक्षत को हवन में आहुति बनाकर छोड़ेंगे। काशीराम नगर में दीपावली मनाने की पूर्ण तैयारी है।
महिला श्रीराम टोली में मंजू दीदी, छाया रानी ऊषा देवी, नीलम पाल उर्मिला गुप्ता सुमन लता शशीवाला प्रीति श्रीवास्तव खुशबू देवी रजनी सैनी रेखा पूजा चौहान निर्मला तोमर भगवती यादव स्वीटी कविता रानी ममता खुशबू देवी मिथिलेश आदि महिलाओं का सहभागिता रही।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 86
Total Users : 25032
Total views : 46933