Search
Close this search box.

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर टीमिट सभागार में युवा सम्मान समारोह एवं स्वदेशी जागरण मंच का डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर टीमिट सभागार में युवा सम्मान समारोह एवं स्वदेशी जागरण मंच का डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

डिजिटल हस्ताक्षर अभियान के लिए https://udyamita.mysba.co.in/?lang=en

जन सामान्य में स्वदेशी के प्रति जागरूकता (वोकल फॉर लोकल), युवाओं में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने हेतु उन्हें उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने एवं केंद्र व राज्य सरकार से उद्यमिता आयोग की गठन की मांग के लिए डिजिटल हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर राष्ट्र को स्वावलंबी बनाने में योगदान दें।
दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी सहमति के हस्ताक्षर करें।
निवेदक : स्वदेशी जागरण मंच,मुरादाबाद

आपकी प्रतिस्पर्धा स्वयं से है, इसलिए अपनी परिस्थितियों को देखकर संघर्ष कर आगे बढ़े।……मंडल आयुक्त अनंजेय कुमार सिंह 

युवा अपनी दिशा तय करने में भ्रमित है। युवाओं को अपनी दिशा सोच समझकर तय करें। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने अपना गुरु भी जांच परख कर स्वयं चुनाव किया …… ….ठाकुर रामवीर सिंह विधायक 

मुरादाबाद : सागर और ज्वाला न्यूज। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर टीमिट सभागार में युवा सम्मान समारोह एवं डिजिटल हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर हुआ।मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त अनंजेय कुमार ने युवाओं को प्रेरणादाई संबोधन में कहा कि अपने युवा अपने आदर्श तार्किकता के साथ चुने। कोई एक्टर या खिलाड़ी किसी विशेष विद्या में पारंगत हो सकता है परंतु उसका व्यक्तित्व अनुकरणीय हो ऐसा नहीं है इसलिए अपना आदर्श या हीरो व्यक्तित्व के आधार पर चुने जैसा की स्वामी विवेकानंद थे। आपकी प्रतिस्पर्धा स्वयं से है, इसलिए अपनी परिस्थितियों को देखकर संघर्ष कर आगे बढ़े।

 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नव निर्वाचित कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि आज का युवा अपनी दिशा तय करने में भ्रमित है। युवाओं को अपनी दिशा सोच समझकर तय करें। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने अपना गुरु भी जांच परख कर स्वयं चुनाव इस प्रकार युवा भी अपने संगति जांच पर चुने।युवा अपनी क्षमताओं को पहचाने और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़े ।

 

स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ राजीव कुमार ने युवाओं में उद्यमिता की मानसिकता विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान के तहत एक देशव्यापी डिजिटल हस्ताक्षर अभियान चल रहा है हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य स्वदेशी एवं उद्यमिता के प्रति जागरूकता एवं केंद्र सरकार और राज्य सरकार से उद्यमिता आयोग का गठन करने के हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि पूरे देश से एक करोड़ हस्ताक्षर इस अभियान में करने का लक्ष्य है।

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मनोज गुप्ता ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश और धर्म के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

प्रांत संयोजक कपिल नारंग ने भी अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादाई व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद जिले से एक लाख हस्ताक्षर इस अभियान के अंतर्गत कराए जाएंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट शिशिर गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 13 युवाओं को सम्मानित किया गया आचार्य अमित शर्मा( धर्म प्रसार), डॉo अंजु सिंह (प्रशासनिक सेवा),डॉo अनुपम अग्रवाल( चिकित्सा ),नेपाल सिंह पाल ( पर्यावरण) , पुष्पांजलि सिंह( खेल), रोहित सिंह(उद्यमिता ),निमित्त जयसवाल( पत्रकारिता) , मयंक शर्मा( साहित्य ),मनदीप सिंह( चित्रकारिता ),अभिव्यक्ति सिंह( साहित्य सृजन),अंकुर त्यागी( जैविक कृषि),नेहा श्योरान( योग),ऐश्वर्या गोयल( वाणिज्य ) को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांत अभियान समन्वयक कुलदीप सिंह एवं संयोजन विभाग संयोजक प्रशांत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ ए के अग्रवाल, नीरज सोलंकी ,अंजू त्रिपाठी, पूनम चौहान, मीनू अरोड़ा, नीलम जैन, पुष्पा सोलंकी, प्रदीप शर्मा, राजेश खन्ना का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ चौधरी, राजेश अग्रवाल,कशिश चौहान, योगेंद्र सिंह , राजीव सक्सेना, गुरप्रीत सिंह दुआ, एडवोकेट रणजीत सिंह, आदि रहे।

Leave a Comment