फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयप्रदा ने कहा मैं बेटियों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही हूं
रिपोर्ट, नीरज सोलंकी एडवोकेट।
सपा महासचिव आजम खां के बारे में कहा कि उन्होंने गरीबों की जमीन को छीनकर जो अन्याय किया है,उसकी सजा उनको मिल रही है।
Table of Contents
Toggleमाननीय न्यायालय का सम्मान करती हूं और माननीय न्यायालय को धन्यवाद भी दैती

मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा मुरादाबाद एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुई पत्रकारों से वार्ता में बताया कि हर धर्म की बेटी की लड़ाई लड़ रही हूं। ताकि एसटी हसन जैसे लोग किसी लड़की के ऊपर अभद्र टिप्पणी न कर सके।
आपको बताते चलें कि एमपी एमएल ए कोर्ट में पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के विरुद्ध एक केस में NBW चल रहे है
सपा महासचिव आजम खां ने गरीबों कि जमीनी पर जो कब्जा किया था उसकी सजा उसको मिल रही है जया प्रदा pic.twitter.com/yGoFyPJPQV
— Neeraj Solanki ????Advocate ???? (@neeraj90mbd) March 15, 2024
लंबे समय से माननीय न्यायालय में चल मुकदमे में स्वास्थ्य खराब होने के कारण माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सकी मैं माननीय न्यायालय का सम्मान करती हूं और माननीय न्यायालय को धन्यवाद भी दैती हूं। अभद्र टिप्पणी मामले में आजम खान समेत कई आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था मैं अपने आत्म सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रही हूं ताकि अदालत में मुझे न्याय मिले और मैं यह लड़ाई अपने लिए नहीं।
अभद्र टिप्पणी के मामले में गुरुवार को कोर्ट में हाजिर हुई पूर्व सांसद रामपुर एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा से हुई बातचीत में बताया कि कई माह से वह अस्वस्थ थीं। स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सकी मां का भी देहांत हो गया है। मां के सदमे से वह बाहर नही आ सकी उसी दौरान उनकी भाई की तबीयत खराब हो गई। भाई के इलाज के कारण कई माह से विदेश में थी जिस कारण भी कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं आ सकी।
फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा ने चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी जहां से टिकट देगीं, मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने सपा महासचिव आजम खां के बारे में कहा कि उन्होंने गरीबों की जमीन को छीनकर जो अन्याय किया है,उसकी सजा उन्हें मिल रही है। रामपुर की जनता को आजम के जुल्मों से आजादी मिली है। इसका श्रेय उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दिया। बोलीं, वह मेरे भाई हैं। उन्होंने मेरी लाज बचाई। प्रदेश की सभी माता- बहनों को आज अपनी सुरक्षा का अहसास है।सभी सुरक्षित है अभद्र टिप्पणी के मामले में गुरुवार को एमपी एमएलए कोर्ट में कोर्ट में हाजिर होने आईं जया प्रदा से बातचीत की। उन्होंने अमर सिंह के बारे में भी कहा, अमर सिंह ने सभी की मदद की है। मुझे राजनीति में उन्होंने स्थापित किया। गरीबों और महिलाओं के वह हमेशा मददगार रहे। लेकिन अंतिम समय में अमिताभ बच्चन समेत उनके अपने भी साथ नहीं थे। इस बात का मुझे बहुत दुख है। उनकी कमी आज भी मुझे खलती है। दो बार मैं रामपुर से सांसद रही। वहां की जनता ने मेरे लिए खूब दुआं की है। रामपुर की जनता के साथ मैं हमेशा खड़ी रहूंगी। आज रामपुर विकास के पथ पर अग्रसर है। इस बात की मुझे बेहद खुशी है।
आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। टिकट का फैसला भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हि करेगा। जो सिर्फ नेतृत्व होगा वह है मुझे मान्य होगा मुरादाबाद से चुनाव लड़ने के सवाल पर जयाप्रदा ने कहा कि पूर्व सांसद सर्वेश सिंह उनके भाई हैं। संकट में उन्होंने भी बहुत मदद की है। हमारा रिश्ता भाई-बहन का है। मैं अपना टिकट नहीं तय कर सकती हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की ताकत का अहसास करती है।


Users Today : 1
Users Last 30 days : 86
Total Users : 25032
Total views : 46933