Search
Close this search box.

जामा मस्जिद विवाद : भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव सात से अधिक वाहन फूंके तीन युवकों की माैत के बाद स्थिति तनावपूर्ण  

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

जामा मस्जिद विवाद : भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव सात से अधिक वाहन फूंके तीन युवकों की माैत के बाद स्थिति तनावपूर्ण  

सम्भल में पथराव, फायरिंग और दंगे का माहौल, तीन लोगों की मौत , पथराव के बाद 4 ट्रॉली पत्थर और ईंटें बरामद किये है पुलिस ने।

अवधेश मिश्रा, सागर और ज्वाला न्यूज

सम्भल नगर सम्भल में जामा मस्जिद के सर्वे को आई टीम के विरोध के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है। यहां तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा है कि, छतों से की गई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार, ये फायरिंग अराजक तत्वों द्वारा की गई थी। पुलिस बल के साथ डीएम, एसपी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाये हुए है। इस दौरान उपद्रवियों ने 7 गाड़ियों को आग के हवाले करने के साथ ही पुलिस की टीम पर पथराव और फायरिंग भी किया ।

आपको बताते चले कि वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने अनुरोध करते हुए कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनुरोध किया कि वह संभल के श्री हरि हर मंदिर को तुरंत अपने नियंत्रण में ले ले साक्ष्य नष्ट होने की संभावना जताई है। यह ए एस आई द्वारा संरक्षित स्मारक है। ए एस आई को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, इस हिंसा में पुलिस ने पथराव के बाद 5 ट्रॉली पत्थर और ईंटें बरामद किये है। हिंसा में अभी तक एक सीओ समेत 14 पुलिसवाले जख्मी हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

गाड़ी जलाने वालों पर होगी NSA की कार्रवाई

सम्भल एसपी कृष्ण कुमार ने कहा है कि गाड़ी जलाने वालों के खिलाफ NSA की कार्रवाई की जाएगी। हिंसा के दौरान पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी की गई है। पहचान करके आरोपियों पर NSA की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

यूपी के सम्भल में पथराव की घटना पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “वे (एसपी) न्यायिक व्यवस्था पर उंगली उठाते हैं सम्भल गई टीम कोर्ट के आदेश पर गई थी…वहां जो भी गलत हुआ है, उसमें पुलिस ने अपना काम किया है…पूरे प्रदेश की जनता आपको जान चुकी है और वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

उपद्रवकारियों को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि, सरकार और पुलिस का कर्तव्य है कि वह न्यायालय के निर्देश का पालन करना और सहयोग देना। जो भी सरकार के काम में बाधा डालेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस स्तिथि को संभालने का प्रयास कर रही है। पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के सभी बड़े अधिकारी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को जमा मस्जिद के सर्वे के लिए ASI की टीम पुलिस बल के साथ मस्जिद पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक से डेढ़ घंटे तक स्थिति सामान्य रही लेकिन अचानक मस्जिद के बाहर धीरे-धीरे भीड़ एकत्रित होने लगी फिर उनके बीच धक्का- मुक्की हुई। पुलिस ने लोगों को पीछे करने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया।

पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की तो दूसरी तरफ़ से भी फायरिंग होने लगी। इसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। सर्वे कर रही टीम को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला और भीड़ पर आंसू गैस छोड़ी। गुस्साए लोगों ने वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी। इस घटना की कई वीडियो भी सामने आये हैं। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बानी हुई है।

जाने क्या है पूरा मामल, कहा से हुई थी शुरुआत, यहां क्लिक करे 

Leave a Comment