Search
Close this search box.

सर्व स्वर्णकार महासभा के द्वारा निशुल्क सामूहिक विवाह का सफल आयोजन।

सर्व स्वर्णकार महासभा के द्वारा निशुल्क सामूहिक विवाह का सफल आयोजन।

रिर्पोट, गौरव मिश्रा

कानपुर,सागर और ज्वाला न्यूज।

सर्व स्वर्णकार महासभा के द्वारा निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन गुजैनी स्थित कामदगिरि गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ

सर्व स्वर्णकार महासभा के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन

सर्व स्वर्णकार महासभा के द्वारा सामूहिक विवाह का सफल आयोजन

इस मौके पर अध्यक्ष कमलेश वर्मा ने बताया कि विगत 16 वर्षों से निरंतर सर्व स्वर्णकार महासभा के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जा रहा है अभी तक महासभा के द्वारा सैकड़ो की संख्या में विवाह कराया जा चुका है

संयोजक शीलू वर्मा ने बताया कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि इतनी बड़ी तादाद में सर्व स्वर्णकार महासभा निरंतर बहन बेटियों को उनको बेहतर घर परिवार एवं जीवनसाथी देने का कार्य कर रही है

उनके जीवन को सजाने संवारने का कार्य महासभा के द्वारा निरंतर जारी है इस वर्ष 11 जोड़ों को महासभा के द्वारा गृहस्थ जीवन जैसे पलंग अलमारी सिलाई मशीन टीवी मिक्सर बक्सा कपड़े गहने साड़ियां इत्यादि देकर उनके नए जीवन के शुरुआत की कामना ईश्वर के समक्ष महासभा ने की। तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महासभा तत्पर है ।

महासचिव अशोक सोनी ने बताया कि निर्धन निर्बल असहाय समाज के उत्थान की दिशा में महासभा नित्य प्रति ऐसे आयोजन आयोजित कर समाज के कल्याण की दिशा में कार्य कर रही है सामूहिक विवाह में जैसे ही वधुओ ने अपने वर के गले में जयमाल डाली महासभा के पदाधिकारी सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते दिखे

संयोजक रत्नेश वर्मा शीलू के मुताबिक महासभा बिना किसी सरकारी सहयोग के दहेज रहित विवाह सम्पन्न कर रही है नव विवाहित जोड़ों ने महासभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह सर्व स्वर्णकार महासभा कर रही है इसके लिए वह जीवन पर्यंत महासभा की ऋणी रहेगी।

सर्व स्वर्णकार महासभा के द्वारा सामूहिक विवाह समारोह शामिल जोड़े।

नव विवाहित जोड़ों में सुशील संग आंचल सोनी

सौरव वर्मा संग वंदना वर्मा

शिवम सोनी संग शगुन सोनी

राजा स्वर्णकार मालती सोनी संग अंशु सोनी

रोशनी सोनी संग मोनू सोनी

आंशी सोनी संग दीपक सोनी

रोशनी सोनी अमित संग मुस्कान

जगन्नाथ संग नीतू सोनी

आकाश सोनी संग अर्पिता सोनी

आकाश संग रिंकू सोनीने  एक दूसरे केगले में जयमाल डालकर नए दांपत्य जीवन में प्रवेश किया इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष कमलेश वर्मा संयोजक शीलू वर्मा महासचिव अशोक सोनी विनय वर्मा राजेश वर्मा पुष्पा सोनी श्याम सिंह अनिल वर्मा बिहारी सोनी ममता सोनी अमित वर्मा सुरेंद्र वर्मा सहित काफी संख्या में महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Comment