मुरादाबाद कचहरी में स्टांप विक्रेता से 1 लाख रुपये कि चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Table of Contents
Toggleमुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज। 24 जून 2025
मुरादाबाद कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अज्ञात असमाजिक तत्वों ने एक स्टांप विक्रेता के चैंबर से 1 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े हुई, जिससे कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित स्टांप विक्रेता काफी लम्बे समय से बीमारी के कारण काफी परेशान चल रहा है। आर्थिक रूप से भी कमजोर है।रोज की तरह अपने चैंबर में काम कर रहा था, तभी किसी समय वह थोड़ी देर के लिए बाहर निकला। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर उसके चैंबर में रखे बैग से नकदी उड़ा ली।
स्थानीय अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं का कहना है कि कचहरी परिसर में पिछले कुछ समय से बाहरी असमाजिक और नशेड़ी तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। ये लोग बिना किसी रोक-टोक के परिसर में घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन चोरी, झपटमारी और झगड़े जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि कचहरी में सुरक्षा के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। न तो गेट पर सख्त चेकिंग होती है और न ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाती है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस से की गई अपील
पीड़ित स्टांप विक्रेता और कचहरी के अधिवक्ताओं ने मांग की है कि कचहरी परिसर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए,
प्रवेश द्वार पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएं, और असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल घटना की सूचना संबंधित थाना सिविल लाइन में दी गई है और पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
मुरादाबाद कचहरी में चोरी की घटना पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी, असमाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर उठाए सवाल कचहरी परिसर में स्टांप विक्रेता के चैंबर से एक लाख रुपये चोरी की घटना ने अधिवक्ताओं में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। अधिवक्ताओं ने इस घटना को कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल बताया है और बाहरी असमाजिक तत्वों की बढ़ती मौजूदगी पर गंभीर चिंता जताई है।
अधिवक्ता विनोद गुप्ता ने कहा कि,यह कोई पहली घटना नहीं है। कचहरी परिसर में असमाजिक और नशेड़ी किस्म के लोग रोज़ घूमते रहते हैं। वे स्टांप विक्रेताओं, फरियादियों और यहां तक कि अधिवक्ताओं को भी परेशान करते हैं। मेरे साथ पिक्चर भेजता हो चुकी है मेरा मोबाइल फोन भी चोरी किया जा चुका है। अधिवक्ताओं के चेंबर से भी रात्रि में पंखे आदि ताला तोड़कर अन्य सामान कीघटना को अंजाम दिया जा चुका हैं।प्रशासन को इस पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।”
अधिवक्ता अंजली, सुनील का कहना था कि,”कचहरी एक न्यायिक परिसर है, यहां पर आम लोगों के साथ-साथ जज, वकील, पीड़ित और गवाह आते हैं। लेकिन यहां सुरक्षा का कोई स्थायी प्रबंध नहीं है। नशेड़ी किस्म के लोग परिसर में खुलेआम घूमते हैं, और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। प्रशासन को चाहिए कि कचहरी को ‘सुरक्षित जोन’ घोषित किया जाए और CCTV कैमरे लगाए जाएं।”
अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा,”हमने पहले भी कई बार प्रशासन से पूर्व में वार्ता कि हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कचहरी में चोरी, जेबकतरी, झगड़े और नशे में धुत लोगों की गतिविधियां आम हो गई हैं। यदि प्रशासन नहीं चेता, तो अधिवक्ता समुदाय को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।”
ठाकुर रंजीत सिंह, अधिवक्ता ने कहा,
“जिस तरह से असमाजिक तत्वों की घुसपैठ कचहरी में हो रही है, वह न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि न्यायिक गरिमा का भी अपमान है। एक स्टांप विक्रेता से खुलेआम 1 लाख रुपये चोरी हो जाना दिखाता है कि अपराधी अब निर्भीक हो गए हैं। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।”
कुछ अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि
कुछ नशेड़ी व्यक्ति परिसर में खाली बेंचों या पेड़ों के नीचे बैठे मिलते हैं। कई बार यह देखा गया है कि ये लोग नशे की हालत में गाली-गलौज करते हैं या फरियादियों को डराने की कोशिश करते हैं। कई बार तो अधिवक्ताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार की घटनाएं हो चुकी हैं।
मांगे और समाधान
कचहरी परिसर में प्रवेश के लिए पास प्रणाली लागू हो। या फिर संदिग्ध व्यक्ति से कड़ी पूछताछ के बाद ही अंदर एंट्री दी जाए
प्रत्येक प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात किया जाए।
परिसर में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाए जाएं।
संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें परिसर से प्रतिबंधित किया जाए।
कचहरी के भीतर नियमित पुलिस गश्त शुरू की जाए।
इस पूरे मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।






Users Today : 0
Users Last 30 days : 0
Total Users : 24924
Total views : 46640