Search
Close this search box.

मुरादाबाद से भाजपा लोकसभा चुनाव प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन से शोक कि लहर

मुरादाबाद से भाजपा लोकसभा चुनाव प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन से शोक कि लहर

आजादी के बाद से मुरादाबाद के पहले भाजपा सांसद थे

मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन से शोक कि लहर

मुरादाबाद लोक सभा चुनाव सीट पर कल हुआ था मतदान

चुनाव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सर्वेश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख प्रकट किया

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई
आपको बताते चले कि मुरादाबाद लोक सभा सीट पर 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान था जिसमें मतदान किया गया उनके भाग्य का फैसला 19 अप्रैल को मत पेटी में मतदाताओं ने बंद कर दिया।
मुरादाबाद लोकसभा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। नामांकन के बाद उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। बिमारी के चलते वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके सांसद सर्वेश सिंह के पीआरओ अमित सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार को वह अपना मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी हालत गंभीर बताई गई और मौत हो गई।

कुंवर सर्वेश सिंह
पूर्व सांसद एवं भाजपा लोक सभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह 72 वर्ष की दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित चल रहे थे निधन कि सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर फैल गई ।लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ कुंवर सर्वेश कुमार को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में गिना जाता था और क्षेत्र में उनका काफी वर्चस्व कायम था कुंवर सर्वेश कुमार ठाकुर जाति हैं सांसद बनने से पहले वह मुरादाबाद कि ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक भी रह चुके थे सर्वेश कुमार के पुत्र कुंवर सुशांत सिंह मुरादाबाद लोकसभा से ही आने वाली बढ़ापुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं उनका जन्म 23 दिसंबर 1952 को हुआ।ठाकुरद्वारा से चार बार विधायक और अमरोहा से एक बार सांसद रहे राजा रामपाल सिंह के घर हुआ आपका विवाह 26 मई, 1983 को साधना सिंह हुआ आपकी एक बेटी और एक बेटा है, कुँवर सुशांत सिंह

सर्वेश के पिता 1962 से 1989 तक कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे 1991 में, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में ठाकुरद्वारा की अपनी पैतृक सीट जीती और 2007 तक बने रहे जब बसपा के विजय यादव ने ठाकुरद्वारा जीता। तब उन्होंने 2009 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुरादाबाद से चुनाव लड़ा लेकिन मोहम्मद अज़हरुद्दीन से हार गए । उन्होंने 2012 में ठाकुरद्वारा में भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधान सभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें मुरादाबाद से उम्मीदवार बनाया गया और उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 87,504 वोटों के अंतर से हराया। वह आजादी के बाद मुरादाबाद से पहले भाजपा के सांसद थे

Leave a Comment