Search
Close this search box.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे मुगलिया अत्याचारों के विरोध में हिंदू समाज का आक्रोश सड़कों पर उतरा

तपन जी(राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ)

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे मुगलिया अत्याचारों के विरोध में हिंदू समाज का आक्रोश सड़कों पर उतरा

बांग्लादेश हिंसा के विरोध जन आक्रोश रैली, हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

अंबेडकर पार्क पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया।

तख्तियों पर बांग्लादेश में हिंदू छात्रों महिलाओं मंदिरों संतो के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों के स्लोगन लिखे हुए थे।

कार्यक्रम का संचालन संजीव आकांक्षी एवं डॉक्टर पंकज दर्पण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

मुरादाबाद: सागर और ज्वाला न्यूज।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मुरादाबाद में आक्रोश देखने को मिला। मुरादाबाद में सकल हिंदू समाज प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतरा।

हिन्दू धर्म रक्षा समिति के आह्वान पर हजारों की संख्या में आक्रोशित लोग सिविल लाइन्स स्थित अम्बेडकर पार्क में जुट गए। जिलाधिकारी महोदय ज्ञापन लेने अम्बेडकर पार्क में आए उनको महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंप कर इस अविलम्ब कड़े कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता पूज्य कर्णपुरी जी महाराज अट्टा आश्रम, पूज्य दंडी स्वामी जी महाराज लव कुश आश्रम, पूज्य गिरी जी महाराज महंत काली मंदिर, पूज्य उज्जवल कृष्ण दास जी महंत इस्कॉन समिति, व्योम त्रिपाठी जी प्रसिद्ध कथा वाचक, श्री लाला बाबू द्रविड़ अखिल भारतीय निदेशक भगवान वाल्मीकि धर्म सभा, सरदार गुरविंदर सिंह प्रमुख समाजसेवी एवं तपन कुमार जी सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। ने वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार से बांग्लादेशी हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। वहां के सनातन मंदिरों को ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वहां पर सुप्रसिद्ध भगवान श्रीकृष्ण का इस्कॉन मंदिर जो वहां बिना किसी भेद भाव के सभी नागरिकों का विकट परिस्थितियों में पेट भरता है और उनसे उनकी धर्म नहीं पूछता ऐसे इस्कॉन जैसे पवित्र मंदिर को तोड़ने और उनके महंत स्वामी चिन्मय दास जी को वहां के प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किया जाना बेहद पीड़ादायक है। तथा व्यापार, कृषि, शिक्षक, नौकरी में हिन्दुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। हिन्दुओं को अब नौकरी करना कठिन हो गया है। 1500 से अधिक शिक्षकों से इस्तीफा लिया गया है। हिंदू नेता अपनी जान बचाने के लिए छुप गए हैं। दो मिनिस्टरों को अरेस्ट कर लिया गया है। हिंदू पुलिस ऑफिसर पर गुनाह दखल कर दिया गया है। आर्मी द्वारा सामान्य हिंदुओं के विरुद्ध फेक केसेस में लगभग 98000 नाम डाले गए हैं।

वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बांटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे।

हिंदू उदार है तो इसका मतलब यह नहीं हमें कोई भी दबाएगा और हमारे साथ दुराचार करेगा। वक्ताओं ने कहा कि जब हिंदू धर्म के लिए खड़ा होता है तो पूरे विश्व में शांति आती है और पूरा विश्व भगवा में समाहित हो जाता है। बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार किया जा रहा है। भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से अविलम्ब हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवारों को सुरक्षा सुनिश्चित करे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश सरकार और उसकी सुरक्षा एजेंसियां इन घटनाओं पर मूकदर्शक बनी हुई हैं। हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल बना हुआ है।

हिंदू संगठनों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायगा।

अंबेडकर पार्क पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया।


तख्तियों पर बांग्लादेश में हिंदू छात्रों महिलाओं मंदिरों संतो के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों के स्लोगन लिखे हुए थे।

आकर्षित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी तानाशाह के फोटो पर जूते बरसाए

कार्यक्रम का संचालन संजीव आकांक्षी एवं डॉक्टर पंकज दर्पण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Comment