Search
Close this search box.

बाबा बागेश्वर धाम हिंदू हृदय सम्राट धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा से पूर्व कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

बाबा बागेश्वर धाम हिंदू हृदय सम्राट धीरेंद्र शास्त्री की कथा से पूर्व कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोली आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रही हनुमंत कथा एवं दिव्य दर्शन से पूर्व कार्यक्रम मे उमड़ा जनसैलाब।

हनुमत कथा से पूर्व हवन पूजन का आयोजन

मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज

श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रही हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के चार दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ में आज महाकालेश्वर धाम नया मुरादाबाद से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य यजमान विनीत कुमार गुप्ता लोहिया विभोर कुमार गुप्ता लोहिया अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के द्वारा कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया

कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जिसमे जय श्री राम ,जय हनुमान, जय बागेश्वर धाम के उदघोष के साथ किया गया जिसमें 1251 कलश सर पर धारण कर पीले वस्त्र पहन कलश यात्रा में महिलाओं का जनसमूह सम्मिलित हुआ ।जिनके साथ काफी संख्या में हनुमान भक्त भी उपस्थित रहे


कथा स्थल तक महाकालेश्वर मंदिर से कथा स्थल तक काफी संख्या में भक्तों का जनसैलाव उमड़ पड़ा जिसमें बैंड डीजे एवं घोड़ा बग्गी भी शामिल रही जिसमें आकर्षण की भूमिका रही ढोल नगाड़े ने तो समा ही बांध दिया


कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने सर पर कलश रख कर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला महिला सर पर कलश रखकर श्री राम कि भक्ति एवं बाबा बागेश्वर धाम की दर्शन की लालसा को लेकर झूमती हुई कथा स्थल की ओर दौड़ रही थी महिलाओं में इतना अधिक उत्साह था कि वह किसी के रोके से भी नहीं रुक रही थी।शामिल कलश यात्रा में महिलाएं झूमती गाती कथा स्थल पर पहुंची सभी ने अपने-अपने कलशों को स्थापित किया और सभी राम भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कथा स्थल को श्री राम मय कर दिया इसके पश्चात विशाल भंडारा का भी आयोजन किया।

श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन

हनुमत कथा
इस अवसर पर मंच पर बोलते हुए विनीत कुमार लोहिया ने उपस्थित सभी जन समूह का आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाकर राम की भक्ति में डूबने का आहृवाहन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम सरकार 18 मार्च को मुरादाबाद में पहुंचेंगे और दोपहर 2:00 बजे के बाद हनुमंत कथा का शुभारंभ कथा व्यास श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार के मुखारविंद से शुरू होगा

हनुमंत कथा
इसके बाद 19 मार्च को सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्य
दरबार के साथ होगा उसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे से भव्य हनुमंत कथा का आयोजन शुरू होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पूरा प्रांगण भक्ति में तल्लीन हो गया और उपस्थित सभी जन समूह ने दोनों हाथ उठाकर भगवान श्री राम का जय घोष किया । कलश यात्रा में उपस्थित रहे अंकुर अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजीव अग्रवाल, करन सिंह ,राजेश रस्तोगी, नीरज सोलंकी एडवोकेट,शुभम भारद्वाज ,सचिन अग्रवाल , रुद्र प्रताप सिंह, हरपाल सिंह चौहान राजकुमार शर्मा ,विनोद राय इंगले शर्मा, नवनीत शर्मा ,दिनेश सिसोदिया, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, विनोद राय, देवेंद्र , ज्ञानेंद्र देव शर्मा, हरि गोपाल शर्मा, पंकज सक्सेना ,विपिन कुमार ,गौरव अग्रवाल विनीत गुप्ता आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री ,राजेश श्रीवास्तव,

Leave a Comment