बदायू में रिश्वत लेते पकड़ी गईं इंस्पेक्टर क्राइम सिमरन जीत कौर
निठारी कांड में हुई थीं सस्पेंड, एफआर लगाने के बदले महिला से मांग रही थी रिश्वत
अतुल मिश्र, सागर और ज्वाला न्यूज
बदायूं इस घटना से पूर्व भी निठारी कांड में हुई थीं सस्पेंड, अब एफआर लगाने के बदले महिला से मांग रही थी रिश्वत
क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सिमरन जीत कौर को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के इस्लामनगर थाने में तैनात एक महिला इंस्पेक्टर को बरेली की एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर किया है।इंस्पेक्टर मेरठ में गढ़ रोड पर मोती प्रयाग कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा बदायूं जिले के बिनावर थाना मे मुकदमा दर्ज किया गया है। बरेली एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
वर्ष 2006 में नोएडा के निठारी कांड में में भी लापरवाही के चलते सिमरन जीत कौर बर्खास्त हो चुकी है।
मेरठ निवासी इंस्पेक्टर ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर नोटों को सील किया गया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई अन्य धाराओं पंजीकृत होगा मुक़दमा बदायूं के इस्लामनगर थाने में तैनात पुलीस अधिकारी सिमरन जीत कौर को एंटी करप्शन बरेली की टीम ने 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। टीम सिमरन जीत को इस्लामनगर से बरेली-बदायूं की सीमा पर स्थित बिनावर थाने ले गई है। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ लिखापढ़ी भी इसी थाने में हि गई है इसके बाद इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि सिमरन जीत कौर को एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप किया है। रेप के मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए पीड़िता के खिलाफ आरोपी की पत्नी ने रंगदारी और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
इस मामले की विवेचना इंस्पेक्टर सिमरन जीत कौर कर रही थीं। विवेचना के दौरान महिला के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले।इस पर सिमरनजीत कौर मुकदमे में एफआर लगाने के लिए पीड़िता से रुपए की मांग करने लगीं। एक लाख रुपए की वसूली के बाद सिमरनजीत ने फिर से एक लाख रुपए की मांग की। इस पर पीड़िता ने एंटी करप्शन में शिकायत की।
बिनावर थाने में हुआ मुकदमा दर्ज उक्त शिकायत ने एंटी करप्शन टीम को एक्टिव किया गया एंटी करप्शन ने ट्रैपिंग की पूरी रूपरेखा तैयार की और मंगलवार को सिमरन जीत कौर को 50 हजार रुपए लेते गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना बिनावर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि निठारी कांड में सिमरन जीत कौर को बर्खास्त भी किया गया था लेकिन बहाली पाकर यहां तैनात हो गईं। उस समय एसआई थीं। अब प्रमोशन हो गया है।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933