Search
Close this search box.

आजम खान को कितनी हुई सजा डूंगरपुर केस में कोर्ट ने लगाया 14 लाख का जुर्माना

आजम खान को कितनी हुई सजा डूंगरपुर केस में कोर्ट ने लगाया 14 लाख का जुर्माना एमपी-एमएलए कोर्ट ने विभिन्न मुकदमों में जेल में बंद।

आजम खान को डूंगरपुर मामले में गुरुवार को 10 साल की सजा सुनाई गई है साथ ही अदालत ने 14 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने आजम खान को उक्त मुकदमें में दोषी माना था उत्तर प्रदेश कि रामपुर जेल में बंद आजम खान को डूंगरपुर मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को 10 साल की सजा सुनाई सजा के साथ कोर्ट ने 14 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया. कोर्ट ने आजम खान को कल दोषी माना लिया था आजम खान पर डूंगरपुर बस्ती को जबरन खाली कराने, मारपीट तोड़फोड़, लूटपाट, व धमकाने का आरोप लगाया गया था।

Table of Contents

आपको बताते चले कि मामला 6 दिसम्बर 2016 का है. आजम खान पर इस मामले में 2019 में केस दर्ज किया गया था रामपुर कि एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी रामपुर जिले की एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को बीते दिन दोषी करार दिया था और फैसला रिजर्व कर लिया था डूंगरपुर प्रकरण में आज एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) के न्यायाधीश डॉ.विजय कुमार ने आजम खान को सजा सुनाई है आजम खान इस वक्त सीतापुर जेल में बंद हैं जेल से ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उनकी पेशी हुई थी शासकीय अधिवक्ता शिव प्रकाश पांडेय ने बताया, ‘जबरन घर खाली करवाकर उसे ध्वस्त कराने के मामले में रामपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को 10 साल की कैद सजा के साथ साथ 14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। डूंगरपुर में बनाए गए आसरा आवास योजना मै समाज वादी पार्टी कि सरकार के समय में डूंगरपुर में आसरा आवास योजना बनाई गई थी आपको बताते चले कि इस स्थान पर पहले से कुछ लोगों के मकान बने हुए थे उक्त स्थान को सरकार कि जमीन पर बताकर वर्ष 2016 में तोड़ दिया गया उक्त पीड़ितों ने लूटपाट का आरोप भी लगाया था।
जब उत्तर प्रदेश में 2019 में जब बीजेपी सरकार आई तो पहली बार रामपुर के गंज थाने में इस मामले में करीब एक दर्जन से अधिक अलग-अलग केस दर्ज कराए गए समाजवादी पार्टी की सरकार में आजम खान के इसारे पर पुलिस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आसरा आवास योजना के अंतर्गत डूंगरपुर में पहले से मौजूद घरों को जबरन खाली कराया गया था वहां पहले से बने मकानों पर बुलडोजर चलवाकर मकान गिरा दिए गए।

Leave a Comment