रिश्वत लेते पकड़ा गया असिस्टेंट कमिश्नर, विजिलेंस टीम ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार…
मनु शंकर औषधि विभाग का सहायक आयुक्त
Table of Contents
Toggle15 हजार रुपए कि घूस लेते हुए गिरफ्तार
असिस्टेंट कमिश्नर, एवं उसकी टीम लम्बे समय से कर रहे थे ये गोरखधंधा
मुरादाबाद सागर और ज्वाला : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार लगाम कस रही है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिफ्ट अधिकारी मानने को तैयार नहीं है। आपको बताते चले की ये ताजा मामला मुरादाबाद जनपद का है, जहां मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर औषधि मनु शंकर को बरेली की विजिलेंस टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, विजिलेंस टीम थाना सिविल लाइंस से उसे अपने साथ बरेली लेकर आई है। जहां असिस्टेंट कमिश्नर औषधि मनु शंकर को जेल भेजा जा गया है।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले सनी ने बताया कि नया मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस को लेकर मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर औषधि मनु शंकर ने 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, सनी ने पैसों की कमी की बात कहकर किश्तों में रुपये देने की बात पर हामी भरी थी, पहली किस्त 15 हजार और दूसरी किस्त 20 हजार देने पर सहमति बनी थी, शिकायत कर्ता सनी ने उप्र सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत की, शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम सतर्क हो गई और रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने अधिकारी मनु शंकर सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया तलाशी के दौरान एक लाख 80 हज़ार नकद भी बरामद हुए हैं। विजिलेंस टीम का कहना है कि सहायक आयुक्त औषधि मनु शंकर ने एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस देने की एवज में 35 हजार रुपये घूस की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने घूस की रकम तय करने के बाद विजिलेंस एसपी बरेली से मामले में शिकायत की। इसके बाद विजिलेंस ने सहायक आयुक्त को गिरफ्तार करने की रणनीति तैयार की।बृहस्पतिवार को टीम ने 15 हजार कार्यालय में घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जेल भेजने कि तैयारी कर ली गई है।




Users Today : 0
Users Last 30 days : 89
Total Users : 25030
Total views : 46931