Table of Contents
ToggleReport Neeraj Solanki Advocate:
आखिर कौन है ?अधिवक्ता मोहिनी तोमर का हत्यारा है जानने के लिए खबर को पढ़े
कासगंज जिला सत्र न्यायालय से लापता महिला अधिवक्ता का शव नहर में मिला
महिला अधिवक्ता के शरीर पर चोट के कई निशान,पति ने कहा – हत्या के बाद नहर में फेंकी गई लाश।
जनपद कासगंज में लापता महिला अधिवक्ता का शव नहर में मिलने से सनसनी फ़ैल गई।पति ने हत्या के बाद शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच मे जुट गई है।

विस्तार से
कासगंज : सागर और ज्वाला न्यूज।जिला सत्र न्यायालय के चैंबर से मंगलवार की दोपहर लापता हुई महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर का शव बुधवार की देर रात कासगंज की हजारा नहर में मिला है शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान भी पाए गए है।पति ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधीक्षक सहित कई बड़े अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर जानकारी हासिल करने जुट गई।पूरे मामले की जांच की जा रही है। आपको बताते चले कि नदरई गेट के माधोपुरी कॉलोनी के बृजेंद्र तोमर की पत्नी मोहिनी तोमर कासगंज जनपद के जिला सत्र न्यायालय में पेशे से अधिवक्ता हैं।

बृजेंद्र तोमर ने बताया कि मंगलवार को कासगंज सदर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई बताया गया कि वह मंगलवार दोपहर पत्नी को 2 बजे कार से न्यायालय में उनके चैंबर तक छोड़ा कर आया था शाम होने के बाद मोहनी तोमर घर नहीं लौटीं तथा मोबाइल भी बार बार ऑफ आ रहा था उसके बाद पुलिस की कई टीमें लापता अधिवक्ता की तलाश में जुट गईं काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया मोहिनी के परिवार के लोग भी अपने अपने स्तर से खोजबीन करते रहे। लेकिन कही कुछ पता नहीं चल पाया
।महिला अधिवक्ता के लापता होने की सूचना जनपद कासगंज सहित पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई कासगंज के सभी व्यापारिक संगठनों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन से जल्द तलाशने की गुहार लगाई सभी ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए
इसी दौरान अगले दिन बुधवार की देर रात पुलिस को किसी महिला का शव कासगंज की सहावर कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा नहर में होने की सूचना पर कासगंज एसपी अपर्णा रजत कौशिक भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई।गोताखोरों को बुलवा कर शव को बाहर निकलवाया गयाशब को बृजेंद्र तोमर ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी मोहिनी तोमर के रूप में की।
महिला अधिवक्ता के शरीर पर चोटों के निशान
महिला अधिवक्ता के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पति ब्रजेंद्र तोमर की ओर से हत्या के आरोप लगाए गए हैं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जानकारी दी कि पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके बाद हि कार्रवाई की जाएगी
निवास स्थान एवं अधिवक्ता मोहिनी तोमर कि स्कूटी न्यायालय परिसर मे ही पाई गई।
जनपद कासगंज के नदरई गेट मुहल्ला माधोपुरी कॉलोनी की रहने वाली महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर पत्नी बृजतेंद्र तोमर जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस करते है। तीन सितंबर को घर से 11 बजे अपनी स्कूटी लेकर जनपद न्यायालय गईं थी। दोपहर बाद उन्होंने अपने पति को कलेक्ट्रेट जाने के लिए कहा और कार मंगाई। लगभग दो बजे कार से अपने पति के साथ गई थी बापस 2:30 बजे उनके पति न्यायालय के गेट पर छोड़कर घर चले आए। शाम तक घर नहीं पहुंची तो उनके पति ने फोन पर सम्पर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मोबाइल बंद होने से पति को चिंता हुई काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई भी पता नहीं चल सका महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर कि स्कूटी न्यायालय परिसर में खड़ी हुई पाई गई। सीसीटीवी एवं मोबाइल के सर्विसलाइन पर लगने के बाद ही कुछ हत्या का पता लग सकता है।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933