आरएसएस गोविन्द नगर की छत्रपति शिवाजी शाखा पर अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया
सागर और ज्वाला न्यूज। मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोविन्द नगर की छत्रपति शिवाजी शाखा पर अखण्ड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ, कार्यक्रम में मुरादाबाद महानगर के प्रचारक श्रीमान रोहित मुखिया जी द्वारा समय समय पर हुए भारत के विभाजन एवं तात्कालिक स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई। भारत लॉर्ड माउंटबेटन की साजिश का शिकार हुआ। बंग भंग का विरोध करने वाले हिंदू मुस्लिम 1947 में अलग देश में बट गया।
Table of Contents
Toggle
देश के विभाजन की पीड़ा और मानवीय संकट को इंगित किया
देश का विभाजन बलिदानियों के साथ विश्वासघात था। बताया 1947 में जब विभाजन हुआ तो 12 लाख से ज्यादा हिंदुओं की हत्या हुई लाखों हिंदू परिवारों को अपना घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। हजारों महिलाओं अपहरण धर्मांतरण हुआ। अखंड भारत दिवस यह जानने में सहायक सिद्ध होगा कि विभाजन के क्या कारण थे और हमसे क्या भूल हुई, स्वयंसेवकों द्वारा अद्भुद अखण्ड भारत के प्रतीक का निर्माण किया गया एवं दीप प्रज्वलन भी किया गया।



Users Today : 1
Users Last 30 days : 77
Total Users : 25037
Total views : 46943