कल से लापता मुरादाबाद के वकील की मिली लाश मुरादाबाद लाकड़ी बाईपास पर खंडहर में मिला शव अधिवक्ताओ में गहरा आक्रोश बार के अध्यक्ष, सचिव सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौके पर पहुंचे।
अधिवक्ता समाज लम्बे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करता आ रहा है।
Table of Contents
Toggle
रिपोर्ट: सागर और ज्वाला न्यूज
मुरादाबाद में शौकीन अली वकील की लाश सड़क के किनारे खंडहर में पड़ी मिलने की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मुरादबाद में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता का नाम शौकीन अली है। वह कल शाम से अपने घर से लापता थे। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओ में गहरा रोष व्याप्त हैं।
द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के बार अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली एवं महासचिव अभिषेक भटनागर अधिवक्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे पहुंच कर शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी ,अधिवक्ता के पुत्र सुहेल ने की शौकीन अली के रूप में पहचान।लाकड़ी फाजलपुर चौकी पहुचे वार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी रणविजय सिंह से की वार्ता कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग कि।
विगत वर्षो में अधिवक्ताओं पर लगातार हमले किये जा रहे हमलों से अधिवक्ता समाज में अत्याधिक रोष व्याप्त है। अधिवक्ता समाज सदैव न्याय प्रकिया पर विश्वास करने एवं न्याय प्रणाली में सहयोग प्रदान करने में सदैव अग्रसर रहता है। 31.07.2024 को हरदोई जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता की निर्मम हत्या से अधिवक्ता समाज आहत है और ऐसा प्रतीत होता है कि आपराधिक प्रवृति के लोगों के हौसले बुलंद है। इधर उपभोक्ता फोरम के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय को भी बीते दिनों जान से मारने कि धमकी मिली है।
अधिवक्ता समाज लम्बे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करता आ रहा है। पूर्व में भी बार एसोसिएशन द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के सम्बन्ध में ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को जागरूक करने का प्रयास किया था परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ केन्द्रीय सरकार ने भी अधिवक्ताओं की मांग को अनसुना कर दिया।
आपको बताते चले कि घटना मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी बाईपास की है। मुरादाबाद में बनी नगर निगम की गौशाला के पास मे लाकड़ी बाईपास में एक खंडहर में वकील की लाश मिलने की सूचना पुलीस को मिली इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर रवाना हो गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। पुलिस अधिकारी उक्त मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933