4 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व सांसद क्षत्रिय कुलभूषण कुंवर हरिवंश सिह का जन्म दिन मनाएगा क्षत्रिय समाज ……. राघवेंद्र सिंह राजू
4 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं मार्ग दर्शक समाज की रीड पूर्व सांसद क्षत्रिय कुलभूषण कुंवर हरिवंश सिह का जन्म दिन मनाएंगे तथा बृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, एवं अस्पतालों की सफाई व फल वितरण आदि का कार्य किया जाएगा
Table of Contents
Toggle
रिपोर्ट :सागर और ज्वाला न्यूज लखनऊ।
क्षत्रिय धर्म युगे युगे
“”आरम्भ है प्रचंड, बोले मस्तकों के झुंड……….क्षत्रियों . .
लखनऊ :सागर और ज्वाला न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रचारक एवं क्षत्रिय समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले क्षत्रिय समाज में हमेशा अपना विशेष योगदान रखने वाले ऐसे महान वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिह राजू ने बताया कि 1 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी मुम्बई महाराष्ट्र में कार्यक्रम निर्धारित है। पूरे देश मे एक साथ 4 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी के प्रेरणास्रोत एवं मार्ग दर्शक समाज की रीड पूर्व सांसद क्षत्रिय कुलभूषण कुंवर हरिवंश सिह का जन्म दिन मनाएंगे तथा बृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, एवं अस्पतालों की सफाई व फल वितरण आदि का कार्य किया जाए लखनऊ कार्यालय पर भी संगठन के द्वारा जन्म दिन मनाया जायेगा।
वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी राष्ट्रीय ब प्रदेश के पदाधिकारियों से संगठन को धरातल पर मजबूत करने का जो अभियान चलाया जा रहा है उसमे और अधिक तेजी लाई जाऐ हमारे महापुरुषों का अपमान , हमारी धर्म संस्कृति का अपमान हमारे धार्मिक ग्रन्थो एवं हमारे देवी देवताओं का अपमान अब क्षत्रिय समाज नहीं सहेगा और ऐसे अपमानित करने वालो को मुंहतोड जबाब अब संगठन देगा राजू ने सभी क्षत्रिय समाज से एवं संगठन से निवेदन किया है कि हम कभी आपस क्षत्रियो कि टॉग न खीचे हाथ पकड कर खीचे साथ चले और हमेशा साथ रहे
सही वक्त पर करा देंगे
उनको उनकी हदाे का एहसास
कुछ तालाब खुद को समंदर समझ बैठे
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो क्षत्रियों के विरोधी हैं हम उनके विरोधी हैं आज से हम सभी ये प्रण कर ले और इसकी मुहिम को भी अब जन जन तक पहुंचाये जो भी कोई क्षत्रियों व हिन्दू सनातन और हमारी संस्कृति संस्कारों के ख़िलाफ़ होगा हम उसका कदापि सम्मान नही करेगे न हमे उन से कुछ चाहिए
हमारे लिए समाज हित सर्वोपरि है और उन राजनैतिक दलो को हम वोट भी नहीं देंगे । 2024 की तरह सामूहिक महापंचायत लगाकर फैसला समाज हित पर होगा वही मान्य होगा
राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजू ने कहा की हमारी मंशा किसी को हटाने की नही आंशिक फेरबदल कुछ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद हो सकता है इसलिए जिन लोगों को दायित्व मिले हैं भूमिका बनाओ और संगठन को बढाने मे अपनी अग्रणीय भूमिका निभाए राष्ट्रीय टीम हर प्रदेश मे आपका सहयोग करेगी संगठन का सदस्यता अभियान खाडी से पहाडी तक चल रहा है सभी सहयोग करें लखनऊ प्रदेश कार्यालय का भी सहयोग करे सबका साथ हमको मिल रहा है और सब का सम्मान करें


Users Today : 1
Users Last 30 days : 86
Total Users : 25032
Total views : 46933