हरदोई में अधिवक्ता निर्मम हत्या के विरोध में मुरादाबाद दी बार एसोसिशन के वकीलों का प्रदर्शन
Table of Contents
Toggleमुरादाबाद के अधिवक्ताओं में द बार एसोसिशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली तथा महासचिव अभिषेक भटनागर के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन, कर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज। द बार एसोसिशन एण्ड लाइब्रेरी ने ज़िला अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रुप सेअवगत कराया गया है कि विगत वर्षो में अधिवक्ताओं पर लगातार किये जा रहे हमलों से अधिवक्ता समाज में अत्याधिक रोष व्याप्त है। अधिवक्ता समाज सदैव न्याय प्रकिया पर विश्वास करने एवं न्याय प्रणाली में सहयोग प्रदान करने में सदैव अग्रसर रहता है और रहेगा 31.07.2024 को हरदोई जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता की निर्मम हत्या से अधिवक्ता समाज आहत है और ऐसा प्रतीत होता है कि आपराधिक प्रवृति के लोगों के हौसले बुलंद है।

अधिवक्ता समाज लम्बे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करता आ रहा है। पूर्व में भी बार एसोसिएशन द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के सम्बन्ध में ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को जागरूक करने का प्रयास किया था परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ केन्द्रीय सरकार ने भी अधिवक्ताओं की मांग को अनसुना कर दिया।

इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे आशा की जाती है कि हरदोई में अधिवक्ता निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों को तुरन्त गिरफ्तार किया जाए तथा मृतक अधिवक्ता के परिवार को 5000000/रूपए (पचास लाख रूपये) मुआवजा दिया जाए एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए आपको बताते चले कि हरदोई के नामी वकील कनिष्क मेहरोत्रा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दो शूटर्स घर में क्लाइंट बनकर आए। मुंशी से कहा कि कोर्ट मैरिज करानी है के बहाने से अंदर घुस आए,वकील साहब को बुला दीजिए। कनिष्क कमरे में पहुंचे तो शूटर्स ने उनको फाइल पकड़ा दी शूटर्स ने कनपटी पर गोली मार दी। मुंशी चिल्लाया तो शूटर्स भाग गए। उनका एक साथी बाहर खड़ा रहा।वारदात के बाद परिवार गंभीर हालत में कनिष्क मेहरोत्रा को लखनऊ ला रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।घटना से आक्रोशित वकीलों ने लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे जाम लगा दिया। और इसके बाद पूरे प्रदेश में वकील कि हत्या कि घटना से आक्रोशित वकीलों ने प्रदेश भर में हड़ताल कर दी
मुरादाबाद के अधिवक्ताओं में द बार एसोसिशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली तथा महासचिव अभिषेक भटनागर के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन, कर जिला अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है। जिसमे मुख्य रुप से बच्चन सिंह,त्रिलोक चंद दिवाकर, नीरज सोलंकी, विनोद गुप्ता,नवाज इंतेजार, पुष्प यादव , जरीफ अहमद, नासिर,अरविन्द कुमार सक्सेना, राज कुमार गौतम, शरीफ अहमद, सुनील कुमार, रवि प्रकाश रॉय,,दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक कुमार सिंह विनोद, गुप्ता, तारा सिंह, मयंक शर्मा, तालिब, आदि मौजूद रहे।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933