गोल्डमेडलिस्ट ज्योतिषचार्य डाॅ जे.सी. सोनी से तो दोस्तों सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
Table of Contents
Toggle
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के साथ-साथ मनुष्य के जीवन में बदलाव आते रहते हैं। मनुष्य का प्रत्येक दिन अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि ग्रहों में छोटे-बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन जातक की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक होती है तो इससे व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई में व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।
2 अगस्त 2024
आज का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। अपने काम में विवेक से आगे बढ़ें। किसी की सलाह पर चलने से आपको नुकसान होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, जिसे देखकर परिवार के लोग खुश होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आपको अपने बॉस से बात करनी होगी, जिससे आपकी सैलरी भी बढ़ेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। अपने काम को आसानी से करने के लिए विवेक का इस्तेमाल करें। नया घर, मकान, दुकान आदि खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। अगर आपने कोई लोन लिया था, तो उसे चुकाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे। व्यापार में किसी तकनीकी समस्या के कारण आपको काम करने में दिक्कत आ सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज आप तरक्की की राह पर भी आगे बढ़ सकते हैं। आज आप लोगों से मेलजोल बढ़ा सकते हैं। अगर आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। अपने प्रतिद्वंद्वी से सलाह करके समस्या का समाधान करें। आपके दिल में प्यार और स्नेह बना रहेगा। आपका जीवनसाथी हर मामले में आपका साथ देगा।
कर्क दैनिक राशिफल
आज आप दान-पुण्य से जुड़ा कोई काम कर सकते हैं। अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए आप पैसा लगा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे परेशानी हो सकती है। आप लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अगर आपको अपने व्यवसाय से जुड़ा कोई विचार आता है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। अपने बच्चे के मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश करें।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आस-पास रहने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। अगर आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने के लिए आप अपने भाइयों की मदद लेंगे। आपने पहले जो भी कर्ज लिया था, उसे चुकाने में आप काफी हद तक सफल रहेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है। आपको किसी भी निवेश योजना में बहुत सोच-समझकर ही पैसा लगाना होगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा।
तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग अच्छा नाम कमाएंगे। संतान को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर परिवार में कोई लड़ाई चल रही है तो दोनों पक्षों की बात सुनकर ही कोई फैसला लें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी आसानी से चुका पाएंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। जल्दबाजी में कोई काम न करें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें। अगर आप अपने परिवार की समस्याओं को लेकर परेशान हैं तो उसके लिए आप बड़े सदस्यों से बात कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से बहुत सोच समझकर बात करनी चाहिए, हो सकता है कि आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग जाए। आपके मित्र आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आपके मन में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी।
धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आपको पछताना पड़ेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप दिल से लोगों के भले के बारे में सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। अपने दिल की बात किसी को न बताएं, लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल
आज आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। घर पर किसी मेहमान के आने से आप व्यस्त रहेंगे। किसी काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी आपका काम पूरा होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। आपको किसी से नाप-तोल कर बात करनी चाहिए, नहीं तो झगड़ा हो सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल
धन संबंधी मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम में सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। आपको अपने आस-पास रहने वाले लोगों से किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके भाई-बहन आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। अचानक धन लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने बच्चे को कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उस पर खरा उतरेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है।
मीन दैनिक राशिफल
दिन लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी इनकम बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप ऐसी जगह पैसा लगाएंगे जहां से आपको फ्यूचर में लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने भाग्य के भरोसे जो काम करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। यदि आपने साझेदारी में कोई काम शुरू किया है तो सावधान रहें, धोखा मिल सकता है। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।
डिस्क्लेमर यह राशिफल केवल आम ज्ञान के लिए हैं, और इसे अपनी दैनिक गतिविधियों में उतारने से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से परामर्श ले
ज्योतिषाचार्य
स्वर्ण पदक प्राप्त
डाॅ.जे.सी.सोनी


Users Today : 0
Users Last 30 days : 83
Total Users : 25032
Total views : 46933