Search
Close this search box.

दुस्साहस: चौकी रौण्डा-झौण्डा क्षेत्र के गांव में दो घरों में लाखो की लूट

दुस्साहस: चौकी रौण्डा-झौण्डा क्षेत्र के गांव में दो घरों में लाखो की लूट

बंदूक की नोक पर बदमाशों ने रातभर गांव में काटा भौकाल ,पुलिस की गस्त हुई पस्त

मूंढापाण्डे।( मुरादाबाद ) सागर और ज्वाला न्यूज। मूंढापाण्डे चौकी क्षेत्र में बढ़ती लूट की वारदातों ने एक बार फिर से 24 घंटे सेवा में सदैव तत्पर का दावा करके वाह-वाही लूटने वाली खाकी की कलई खोलकर रख दी है। बढ़ती वारदातों से साफ़ है कि पुलिस क्षेत्र में हुई तमाम लूट की वारदातों में से किसी एक का भी खुलासा करने में नाकाम रही है  मूंढापाण्डे पुलिस जिससे बदमाशों के होशले बुलंद है। और बदमाश सीधे पुलिस के इक़बाल को बदस्तूर ललकार रहे है।  चौकी रौण्डा-झौण्डा क्षेत्र के गांव में बदमाशों ने तमंचे का खौफ दिखाकर दो घरों से लगभग दो लाख रूपये की नगदी और आभूषण सहित सात लाख रूपये का माल लूटकर हथियार लहराते हुए भाग गए। गस्त करने वाली पुलिस को मामले की कानों-कान भनक तक नही हुई। जो पुलिस की गस्त की पोल खोलने के लिए काफ़ी है। दो घर में लूट की वारदात को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मूंढापाण्डे के नगला जटनी गांव निवासी दलवीर के मुताबिक वह किसी कार्य से ऋषिकेश गया हुआ था। बुधवार की रात्रि एक बजे कुछ बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। बरामदे में सो रही उसकी मां के कान पर बदमाशो ने बंदूक रखकर बदमाश बोले शोर-शराबा किया तो जान से मार देंगे। इतना ही नहीं डरा धमकाकर बदमाशों ने नगदी और जेवरात रखे तिजोरी के बारे में पूछा। तिजोरी में रखी सत्तर हजार की नगदी और आभूषण सहित पांच लाख रूपये का माल लूटकर मुख्य द्वार से होते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इतना ही नहीं इससे एक घंटा पहले रात्रि 12 बजे रामकिशोर के घर को निशाना बना लिया। बदमाशों ने उसके बच्चों को भी बंदूक का खौफ दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे पीड़ित की बेटी सहम गई और बदमाश घर में रखी एक लाख रूपये की नगदी और आभूषण सहित दो लाख रूपये का माल लूटकर दूसरी जगह से नगदी सहित छः लाख रूपये का माल लूट लिया। दोनो घरों से नगदी सहित सात लाख का माल समेटकर बदमाश भाग गए। एक ही रात में दो जगह लूट की वारदात से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ितों कि लूट की शिकायत चौकी रौण्डा-झौण्डा पुलिस से की गई है।

चौकी के सामने बैंक में लगा कूमल ,एक वर्ष के बाद भी सुराग नहीं

रौण्डा-झौण्डा। गौरतलब है कि जहां चौकी के सामने स्थित बैंक प्राथमा यूपी ग्रामीण बैंक में कुमल हो जाता है। पुलिस ने नाकामी को छुपाने के लिए आनन-फानन रिपोर्ट तो दर्ज़ कर ली। लेकिन एक बर्ष बीत जाने के बाद भी चौकी पुलिस अपने समीप हुई घटना का खुलासा करने नाकाम रही। सवाल यह है कि जब चौकी पुलिस अपने समीप की घटना का पर्दाफाश नही कर सकी तो क्षेत्र में हो रही घटनाओं का खाक पर्दाफाश करेगी.?

पुलिस कि लेट-लतीफी के बाद लूट चोरी में तब्दील ,बदमाशों का फिर भी नही मिला सुराग

मूंढापाण्डे। क्षेत्र की अंतर्गत पुलिस चौकी के गांव मोहम्मदपुर में किसान के यहां आठ माह पूर्व लूट की बरदात हुई थी। पुलिस ने नाकामी छुपाने के लिए हरसंभव प्रयास किया लेकिन मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने लेट-लतीफी के बाद लूट कि घटना को चोरी में दर्ज कर लिया था। लेकिन खुलासा उसका भी नही हो सका। इतना ही नहीं चौकी से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित गांव में बदमाश कनपटी पर बंदूक रखकर भैंसा खोलकर ले गए थे। पुलिस को तहरीर दी गई थी। लेकिन यहां खुलासा तो दूर पीड़ित की रिपोर्ट तक नही लिख सकी। इस तरह की क्षेत्र में बेशुमार वारदातें हो चुकी है। लेकिन पुलिस की कोई सक्रियता नही बड़ी है। बढ़ती वारदातों का यही मुख्य कारण है

Leave a Comment