बदमाश ने पैर छुए, कहा बेटी को कैंसर है। इलाज के लिए पैसे चाहिए फिर चाकू दिखा कर लूट को दिया अंजाम
महिला प्रोफेसर की विश्वविद्यालय के कैंपस में लूट
बदमाश ने पैर छुए, कहा बेटी को कैंसर है इलाज के लिए पैसे चाहिए फिर चाकू दिखा कर कि लूट
रिपोर्ट: गौरव मिश्रा कानपुर सागर और ज्वाला न्यूज
कानपुर नगर,छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के कैंपस में नकाबपोश बदमाश ने महिला प्रोफेसर के गले पे चाकू लगाकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश ने सबसे पहले प्रोफेसर के पैर छुए।महिला प्रोफेसर से कैंपस मे लूटकि घटना को अंजाम दे दिया
आपको बताते चलें कि नकाबपोश बदमाश ने घर में घुसकर महिला प्रोफेसर के गले पर चाकू रख दिया तथा जेवर नगदी की मांग करने लगा महिला प्रोफेसर घर में अकेली थी महिला प्रोफेसर ने विरोध करने का प्रयास किया तो उक्त बदमाश ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे डाली बेटे को जान से मारने की धमकी के डर से गर्दन पर रखे चाकू से डर गई तथा बदमाश ने कहा कि ज्यादा होशियार बनने की कोशिश की तो
इस चाकू से तुम्हारा गला काट देंगे इस डर से महिला प्रोफेसर सहम गई और शांतिपूर्वक बैठ गई इस दौरान बदमाश ने महिला प्रोफेसर के घर से कीमती सामान ले कर रफुचक्कर हो गया महिला प्रोफेसर ने बताया कि बदमाश ने आकर कहा था कि मैम मेरी बेटी को कैंसर है। इलाज के लिए पैसे चाहिए। इसके बाद उस ने महिला प्रोफेसर घर में रखा सामान लूट लिया
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कैम्पस में,(CSJMU )के शिक्षा विभाग (बीएड) में प्रोफेसर डॉ. कल्पना अग्निहोत्री के साथ हुई है। वह कन्नौज के डी जी सी रेवेन्यू के पद पर अनूप कुमार तिवारी की पत्नी हैं। घटना की सूचना पाकर घर पहुंचे अनूप कुमार तिवारी ने कल्याणपुर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है।
डॉ. कल्पना ने बताया वह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कैंपस में शिक्षक आवास बना है जिसमें फ्लैट नंबर 4 में परिवार के साथ रहती हैं। ससुर की मृत्यु के बाद पति कन्नौज में ही रहते हैं। यहां वह अपने बेटे के साथ रहती हैं। सुबह लगभग साढ़े छह बजे बेटा बाहर से कुंडी लगाकर रोज की तरह मॉर्निग वॉक पर गया था उसके थोड़ी देर बाद एक नकाबपोश बदमाश घर में घुसा और गले पर चाकू रख जेवर, नगदी रुपए मांगने लगा विरोध करने पर प्रोफेसर और बेटे को जान से मारने की धमकी दे डाली उक्त नकाबपोश ने महिला प्रोफेसर के पैर भी छुए और कहा मेरी बेटी कैंसर से पीड़ित है। उसे इलाज के लिए पैसों की बहुत जरूरत है। उसने प्रोफेसर के पैर भी छुए। इसके बाद जेवरात, मोबाइल, लैपटॉप और कैश लूटकर भागने में सफल हो गया। महिला प्रोफेसर ने बताया कि उन्हें घर में रखा कैश और जेवर जाने का बिल्कुल भी गम नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे मोबाइल में और लैपटॉप में बहुत ही जरूरी कागजात है जिसे वो नकाब पोश बदमाश लूट कर ले गया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से लैपटॉप और मोबाइल तलाश कर देने और वारदात का खुलासा करने को कहा है । प्रोफेसर ने कहा घटना के बाद बहुत डर गई हू ।इसलिए पुलिस को फोन करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई नकाब पोश बदमाश ने धमकाते हुए कहा कि अगर जरा सी भी होशियारी या चलाकी की तो गला काट देंगे। बाहर गए तुम्हारे बेटे की भी हत्या कर देंगे। इससे वह सहम गईं और शांतिपूर्वक बैठ गईं। इस दौरान बदमाश ने कीमती सामान समेटा और भाग गया। पति घर आए तब उन्होंने मुझे हिम्मत बंधाते हुए थाने में तहरीर दिला दी इसके बाद अब पुलिस जांच-पड़ताल करने घर आई है। चोरी गए सामान में करीब 3 लाख रुपए का सामान लूटा गया है। पीड़ित महिला प्रोफेसर ने कहा कि कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था हमेशा से बढ़िया रही है। हम लोग तो निश्चिंत होकर रहते हैं मुझे यहां पर 9 साल से तैनात हूं। उसने जब चेन और अंगूठी ली तो मैंने सोचा ठीक है जरूरतमंद है ले जाने दो। लेकिन जब बाहर आई तो देखा मेरा लैपटॉप और पूरा सामान गायब था। विश्वविद्यालय के कुलपति पूरी मदद कर रहे हैं। पुलिस भी पूरी मदद कर रही है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर संग हुई घटना को लेकर विवि प्रबंधन से बात की गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उनमें कुछ नहीं मिला है। पुलिस टीम बदमाश की तलाश में तेजी से काम कर रही है।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933