Search
Close this search box.

मुरादाबाद कि प्रसिद्ध संस्था सर्व समाज आप सब की रसोई द्वारा निशुल्क भोजन वितरित किया

मुरादाबाद कि प्रसिद्ध संस्था सर्व समाज आप सब की रसोई द्वारा निशुल्क भोजन वितरित किया।

 

मुरादाबाद सागर और ज्वाला न्यूज। मुरादाबाद जनपद कि प्रसिद्ध संस्था सर्व समाज आप सब की रसोई गरीब बेसहारा एवं भोजन न मिल पाने के ऐसे लोग जो भूखे पेट रह जाते है उनकी मदद के लिए सर्व समाज आप सब की रसोई द्वारा मुरादाबाद महानगर में ऐसे लोगों को भरपेट भोजन की व्यवस्था की जाती है। ये बात किसी से छिपी नहीं है।

रसोई

महानगर वासियों को भी ज्ञात है  कि सर्व समाज आप सब की रसोई ट्रस्ट परिवार निरंतर निशुल्क भरपेट भोजन की सेवा अपने शहर मुरादाबाद में चौधरी चरण सिंह चौक दिल्ली रोड पर देती चली आ रही है, इस रसोई का हमेशा उद्देश्य चलते हुए राहगीरों ब जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने का है ,आप सबकी रसोई ट्रस्ट परिवार ने आज की रसोई का संचालन उन लोगों से कराया जिन लोगों के लिए वह भोजन वितरित करते हैं ।अर्थात आज की रसोई को उन्हीं लोगों से दीप प्रज्वलित कराया और मां अन्नपूर्णा के समक्ष भोग लगा कर रसोई को प्रारंभ किया गया बहुत ही खुशी का विषय है कि रसोई परिवार केद्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ राहगीरोके लिए रहा , क्योंकि आज की रसोई का अतिथि बनने पर उन लोगों के चेहरे की मुस्कान कुछ अलग ही थी । रसोई के संस्थापक रवि यदुवंशी व कमल गोला जी ने बताया की हमारी रसोई की जब स्थापना की गई थी तब वहां पर स्थापना करने के लिए कोई स्पेशल अतिथि नहीं था हमारी रसोई का अतिथि यह सब वही लोग थे जो चलते राहगीर और जरूरतमंद है उन्हीं के हाथों से इस रसोई की पूजा कराके स्थापना हुई। 

 इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्हीं लोगों के हाथों से दीप प्रजब्लित कराकर हमको बहुत ही अच्छा लगा और उनकी खुशी में शामिल होने का एक छोटा सा मौका मिला । हम सभी महानगर वाशियो का आभार प्रकट करते हे कि आप सब किसी ने किसी रूप में रसोई पर आकर अपनी तरफ से जन्मदिन,वैवाहिक, वर्षगांठ ,व पूर्वजो की पुण्यतिथि पर रसोई प्रायोजित कर इन लोगों तक भोजन की सेवा देते है।

Leave a Comment