मौलाना तौकीर के बिगड़े बोल , ‘अगर हम पर कोई हमलावर होता है तो जान से मार देंगे’ पुलिस अलर्ट मोड पर , घर के बाहर फोर्स तैनात
छह एएसपी, 12 सीओ ने संभाली कमान, ड्रोन से निगरानी
नीरज सोलंकी एडवोकेट, सागर और ज्वाला न्यूज
Table of Contents
Toggleअगर हम पर कोई हमला होता है तो हम उसे जान से मार दे। उसके इसी व्यान के बाद से बवाल मच गया है।
बरेली, सागर और ज्वाला न्यूज ।यू पी के बरेली के इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आइएमसी) के संचालक मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर अपना विवादित ब्यान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं और चर्चा में आ गए तौकीर रज़ा ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि हम अब किसी भी बुलडोजर को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुप्रीम कोर्ट अगर संज्ञान नहीं ले रहा है ।तो हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। हमें कानून ने अधिकार दिया है कि अगर हम पर कोई हमला होता है तो हम उसे जान से मार दे। उसके इसी व्यान के बाद से बवाल मच गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जबकि तौकीर रजा ने ऐसा कई बार बयान दिया हो। वह पहले से भी अपने बयानों के कारण विवादों में रहे हैं।
आखिर ऐसा क्यों कहा देते ऐसे भड़काऊ बयान
उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में मौलाना तौकीर राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, और उत्तराखंड के सीएम धामी और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ तक ऐसे उकसाऊ भाषण दिए। मौलाना तौकीर राजा ने कहा कि मुसलमान अब किसी भी बुलडोजर एक्शन को सहन नहीं कर सकता उन्होंने अपने बयान में धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई हम पर हमला करेगा तो हम उसे जान से मार देंगे यह हमें कानूनी अधिकार प्राप्त है।

आईएमसी के प्रस्तावित जेल भरो आन्दोलन को रोकने के लिए शुक्रवार को इस्लामिया मैदान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 1400 पुलिसकर्मी को मैदान की घेराबंदी में तैनात किया गए हैं। छह एएसपी और 12 सीओ भी लगाए गए हैं। 50 इंस्पेक्टर और 150 दरोगा भी मुस्तैद किए गए आपात स्थिति से निपटने के लिए चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ की भी तैनाती की गई है। वही तौकीर रजा के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं दरगाह के आसपास का बाजार पूरी तरह से बंद है।
सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से फोर्स के लिए अनुरोध किया गया था। इसके तहत दूसरे जिलों से 700 पुलिसकर्मी मिले हैं। जिले की फोर्स को भी प्वाइंट बनाकर अलग अलग जगह तैनात किया गया है। दंगा नियंत्रण का सामान व आंसू गैस संबंधी संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं। इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। इस लिहाज से उसे सील कर दिया गया है। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे जिलों से लगी सीमा पर बैरियर लगाकर देखा जाएगा कि अवैध आयोजन में शामिल होने भीड़ तो नहीं आ रही है। ऐसे लोगों को वापस भेजा जाएगा। वह अड़े तो कार्रवाई की जाएगी। जिले के कस्बों व बड़े गांवों में वहां की पुलिस को निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। वहां से कोई आया तो कार्रवाई होगी। आपको बता दे कि पुलिस-प्रशासन ने बुधवार को मौलाना तौकीर रजा समेत 30 लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। पुलिस अब इसी को कार्रवाई का आधार मान रही है। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को माहौल बिगड़ा तो इन्हीं लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अब मुस्लिम राष्ट्र की मांग उठेगी ….. मौलाना तौकीर राजा
अभी कुछ समय पहले मौलाना तौकीर राजा ने अपने एक बयान में कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र की मांग कढ़ाई के साथ रोक लगाई जाए।ऐसा नहीं हुआ तो मुस्लिम राष्ट्र की मांग उठेगी


Users Today : 2
Users Last 30 days : 84
Total Users : 25035
Total views : 46939