यूपी के मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित प्रसिद्ध एमआईटी कॉलेज में हुए कार्यक्रम अश्लीलता परोसने वाले दोनों युवकों के खिलाफ़ रिर्पोट दर्ज।
रिर्पोट, नीरज सोलंकी एडवोकेट।
मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज।मुरादाबाद की एक प्रसिद्ध एमआईटी कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील अभद्र भाषा का प्रयोग उस समय किया गया जब मंच से युटुबर की टीम द्वारा खुले मंच से कार्यक्रम में उपस्थित दर्शन दीर्घा लाइन में बैठी महिला ब पुरुषों पर गंदी ब अश्लील अभद्र भाषा का प्रयोग शिक्षा के मंदिर में किया गया।
माता पिता अपने बच्चों को बड़े शिक्षण संस्थान में इसलिए भेजते है कि उनका बच्चा किसी कुछ अच्छा शीखकर बनकर आएगा मां बाप नाम रोशन करेंगा और जब उसी बड़े संस्थान में गालियों के साथ साथ अश्लील भाषा कि शिक्षा ले तो कौन अभिभावक यह बर्दास्त कर पायेगा। मुरादाबाद के प्रसिद्ध एमआईटी कालेज में कुछ ऐसा ही दैखने को मिला। दसअसल 14 जनवरी को हुए एमआईटी कालेज में एक म्यूजिकल नाईट का आयोजन किया गया एक इवेंट कम्पनी द्वारा कराया गया। जिसमे मुरादाबाद के एक युटयूबर को भी सामिल किया गया

इसमें कला का प्रदर्शन करने वाले यूट्यूब Top Real Team चैनल के संचालक आमिर और दानिश ने सावर्जनिक मंच से महिलाओं को लेकर गलत भाषा का प्रयोग किया था। इतना ही नहीं, दर्शन दीर्घा पर मौजूद महिलाओं और छात्रों पर भी अश्लील फब्तियां कसी थीं।
इस युटयुबर ने मंच से युवतियों के लिए अश्लील भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया और युवतियो को अपने दोस्त की भाभी बताकर सम्बोधित करने लगा। जिसका सोसल मीडिया पर में विरोध भी हुआ लेकिन कार्यक्रम में किसी तरह का कोई विरोध नही किया। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर युटयूबर की वीडियों वायरल होने के बाद सामाजिक संगठनों की निन्द टूटी और उन्होने यूटयूबर के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर युटयूबर के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर दी।
ऐसी ऐसी अश्लील पंक्तियां कसने वाली टॉप रियल टीम कि यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब कुछ संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई ये उनकी आवाज़ इस टॉप टीमको ये
हरकत अब Top Real Team चैनल के संचालक पर भारी पड़ गई है। मामले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियां ने इन यूट्यूबरों के खिलाफ मुरादाबाद के सीओ सिविल लाइन्स पर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत अर्पित कपूर ने दर्ज कराई है।

विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
कर शिकायत दर्ज कराने के बाद सिविल लाइन थाना अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने के
आदेश जारी किये हैं। सीओ के आदेश पर गुरुवार बीती रात दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, इन आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने के आदेश भी दिए गए हैं।
मामले की जांच रामगंगा विहार चौकी प्रभारी राजवेंद्र कौर को सौंपी गई है। बताया जाता है कि ज्ञात हो कि इन यूट्यूबर के चैनल में अधिकांश वीडियो अमर्यादित होती हैं और साथ में गन्दी गाली गलौच होती है। पिछले
दिनों इन्होंने न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणियों के साथ वीडियो को पोस्ट किया था।
एमआईटी कॉलेज में पल्ला झाडते हुआ क्हा है कि कालेज ने इवंट कम्पनी को इवेंट के लिए जगह उपलब्ध करायी थी। इस इवेंट का कालेज से कोई मतलब नही है।
वही इस पुरे मामले का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद टीआरटी ग्रुप के आमिर ने एक वीडियों जारी कर सभी से माफी मांगी है। आरै क्हा है कि भविष्य में कभी सर्वाजनिक मंच पर ऐसी कामेंडी नही करेगे जिससे किसी की भावना को ठेस पहुचें।
यह यूट्यूबर एक ही वर्ग के लोगों को निशाना बनाते आ रहे हैं। देखना यह है कि शिक्षा के मंदिर में शिक्षित समाज का मैनेजमेंट क्यों अपने मंच से ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933