अमरोहा, सागर और ज्वाला न्यूज,
मुरादाबाद सागर और ज्वाला न्यूज।अधिवक्ता परिषद ब्रज, अमरोहा इकाई ने जिला बार रूम में एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में युवा अधिवक्ता दिवस मनाया जिसमें युवा अधिवक्ताओं के विचारों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी एडवोकेट एवं संचालन पुलकित शर्मा एडवोकेट ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, सचिव नरेन्द्र पोसवाल, अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष श्री राकेश मिश्रा जी व जिला महामंत्री देवेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

सर्व प्रथम श्री दिनेश चौहान एड ने विस्तार से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा किस तरह से युवा अधिवक्ताओं को उनसे प्रेरणा लेने की सीख मिली इस पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। अन्य अधिवक्ताओ स्नेहा चौधरी, अवनीश शरण बंसल, नरेंद्र पोसवाल, राकेश मिश्रा, देवेंद्र पाल सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर परवेंद्रचौहान, दिनेश चौहान, देशराज सिंह , राजेंद्र सिंह सैनी, मनोज कुमार यादव, सत्येंद्र सिंह चौहान, इशरत जहां, गुलशन आरा, मीनाक्षी, स्नेहा चौधरी, परविंदर चौहान, दीपेंद्र कुमार, सतीश कुमार चौहान, परवेज आलम, जितेंद्र बिधूड़ी, अजीम अहमद, तस्लीम अहमद, सतीश त्यागी, श्रवण सैनी, निरंकार सिंह, सरदार अहमद, अरविंद सिद्धू, राहुल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार, देवेंद्र सिंह, जावेद उर्फ नवेद पाशा, मनोज कुमार, विनोद कुमार सैनी, मोहम्मद आरिफ, रूम सिंह नगर,विजय सिंह, संजीव, चौधरी आबाद अली, कामिनी चौहान, शिवम चौहान, मेराज परवीन, समरीन फातिमा, रेनू अग्रवाल, राजीव सिंह, परम सिंह, विनोद कुमार, मोहम्मद फुरकान, पुलकित शर्मा, सुरजीत सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।






Users Today : 0
Users Last 30 days : 0
Total Users : 24924
Total views : 46640