कवि आकाश पाठक सैल्यूट तिरंगा के बने धर्म एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ बदायूं के जिला अध्यक्ष
—————————-
बदायूं, सागर और ज्वाला न्यूज।शाहाबाद, रामपुर, उ० प्र० राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा की आवश्यक बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री जी के पाठक के आवास पर हुआ। जिसमें 26 दिसंबर 2023 को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी स्मृति में संपन्न हुए अटल तिरंगा सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के पदाधिकारीगणों की सहभागिता कार्य समीक्षा की गई। तथा संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव,/ प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री जी के पाठक द्वारा बदायूं जनपद से कवि आकाश पाठक को धर्म एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बदायूं मनोनीत किया गया।
तथा श्री कवि आकाश के दायित्व निर्वहन से जनपद बदायूं में संगठन के विस्तारीकरण एवं अन्य राष्ट्र सेवा के क्रियाकलापों से संगठन और सशक्त होगा। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश बाबू रस्तोगी, प्रदेश महामंत्री अर्पित विशिष्ट, तथा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एड० मनोज भारद्वाज स्वामी सोहन दास गुलाब गिरी बाबा एवं कमल गिरी बाबा,कवि राजीव उपाध्याय, हरगोविंद पाठक जी गौरव मिश्रा, अमित पांचाल और भोला गुप्ता,पवन कुमार मिश्रा,आरिफ पठान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Users Today : 3
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25036
Total views : 46941