पूजित अक्षत वितरण को बनी टोलियां, श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की ख़ुशी में वृहद यज्ञ और जन जागरण के लिए निकलेगी रथयात्रा
रिर्पोट,नीरज सोलंकी एडवोकेट।

मुरादाबाद, सागर और ज्वाला न्यूज।अयोध्या मे श्रीराम मंदिर पुनर्स्थापना में होने जा रही श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कांशीराम नगर क्षेत्र की बैठक में बैठक हुई जिसमें श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत् न्यास से आये पूजित अक्षत (चावल) के घर घर वितरण की योजना बनी। घर घर वितरण हेतु ब्लाक और क्षेत्रानुसार टोलियां बनायी गयी ।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी कांशीराम नगर की ओर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में वृहद यज्ञ करने और कांशीराम नगर क्षेत्र में जनजागरण रथयात्रा भारतीय संस्कृति की परम्पराओं के अनुकूल रथयात्रा भी निकालने का निर्णय लिया। यज्ञ के संयोजक डा प्रमोद शर्मा और रथयात्रा के संयोजक देवेन्द्र कुमार शर्मा बनाये गये।
इस अवसर पर डा प्रमोद शर्मा , विशाल त्यागी,अशोक कुमार गोविन्द सिंह, रमेश आर्य, नरसिंह गंगवार,पी एस बेदी, एस एस तिवारी, अवनीश यादव , जितेन्द्र गुप्ता, योगेश त्यागी, मोंटी गुर्जर, सुमित शर्मा, श्रीचंद्र रावत , देवेन्द्र शर्मा, मुकेश राठौर अवनीश यादव आदि उपस्थित रहे।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 86
Total Users : 25032
Total views : 46933