Search
Close this search box.

गाजियाबाद में हुए लाठीचार्ज का विरोध प्रदर्शन करते मुरादाबाद के अधिवक्ता 

गाजियाबाद में हुए लाठीचार्ज का विरोध प्रदर्शन करते मुरादाबाद के अधिवक्ता

तहसीलों बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा में भी सभी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया 

सागर और ज्वाला न्यूज उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस बल का प्रयोग कर की गई मारपीट के विरोध में आज पूरे उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया आपको बताते चले की गाजियाबाद न्यायालय के अंदर जिला जज गाजियाबाद द्वारा अधिवक्ताओं के ऊपर न्यायालय परिसर में ही पुलिस बल को बुलाकर लाठी चार्ज की घटना से वकीलों में गहरा रोष है। इसी घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में अधिवक्ता भी हड़ताल पर रहे। जिसमें दि बार एसोसिएशन एण्ड लायब्रेरी एवं जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद के अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद की कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट को लेकर को जिलेभर के अधिवक्ता विरोध में सड़क पर उतर आए। जिला न्यायालय परिसर में एकत्र होकर अधिवक्ताओं ने विरोध किया

जिला बार एसोसिएशन मुरादाबाद के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए इसके अलावा जिले की अन्य तहसीलों बिलारी, कांठ, ठाकुरद्वारा में भी सभी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया घटना को लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा कलमबंद हड़ताल कि गई जिससे वाद कारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अधिवक्ता बार हाल में एकत्र हुए उसके बाद जुलूस के रूप में जिला न्यायालय परिसर में होते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और गाजियाबाद घटना की घोर निंदा की। यह घटना पूरी तरह से गलत है। इससे समाज में गलत संदेश गया है। गाजियाबाद कचहरी परिसर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वह अमानवीय घटना है। उनकी मांग है कि प्रकरण की जांच कराते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बार अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली ने आगे कहा कि इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद की कमेटी में बार के सदस्य को भी शामिल किया जाएं। प्रदेश के समस्त न्यायालय कक्षों में सीसी टी वी कैमरे लगवाए जाएं, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए

जिससे अधिवक्ताओं कि सुरक्षा व्यवस्था कि जाए पुलिस द्वारा की गई इस बर्बरतापूर्ण कार्यवाही से गाजियाबाद के अधिवक्ता ही नहीं बल्कि संपूर्ण अधिवक्ता समाज इस घटना से प्रभावित हुआ है समाज में अधिवक्ताओं कि छवि धूमिल हुई है। गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों में भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे है इस दाैरान न्यायिक कार्य न होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा घटना पर रोष जताते हुए अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

मुरादाबाद कचहरी के साथ ही ठाकुरद्वारा, कांठ और बिलारी में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कार्रवाई की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो, इस पर बात होनी चाहिए। किसी भी समस्या का समाधान वार्ता से हो सकता था। ज्ञापन का नेतृत्व दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा बबली व महासचिव अभिषेक भटनागर ने किया। ज्ञापन में पूर्व शासकीय अधिवक्ता गोपालशील भटनागर, आशकार हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, आदेश श्रीवास्तव, आनंद मोहन गुप्ता, नीरज सिंह नायक, राजीव चौधरी, नीरज सोलंकी,अशोक कुमार गौतम, सुनील सक्सेना, संजय सक्सेना सोनी, विनोद गुप्ता,शराफत हुसैन, मुख्त्यार हुसैन, शाहबुद्दीन, अब्दुल रहमान, अनिल भारती, सुरेश सिंह, राम सिंह, आनंद प्रकाश, चौ० धर्मेन्द्र सिंह, हफीज पाशा, कपिल विश्नोई, विनीत गौड़, राहुल सिंह, नईम अहमद, सुभाष चन्द्र पाल, श्रीमती पारुल अग्रवाल जैन, आशीष उपाध्याय, प्रतीक गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमाल अख्तर, बचन सिंह, मुजम्मिल खान, त्रिलोक चन्द्र दिवाकर, नवाज़ इन्तेज़ार, पुष्प कुमार यादव, ज्ञरीफ़ अहमद, आदीश कुमार जैन, अरविन्द कुमार सक्सेना, बिजेंद्र सिंह, राज कुमार गौतम, शरीफ अहमद, सैय्यद हुसैन हैदर नक़वी, मयंक शर्मा, मौहम्मद तालिब, मुफाहिद अली, शाईस्ता परवीन, सुगंधा सैनी तारा सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।

बिलारी बार एसोसिएशन कीकार्यकारिणी की एक आपात

बिलारी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की एक आपात बैठक हुई। बैठक में वकीलों ने गाजियाबाद की घटना को निन्दा करते हुए कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो। बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सरन माथुर ने की। बैठक के बाद वकीलों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनय कुमार सिंह को सौप दिया।

कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के सभागार 

कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित बैठक में बार अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब ने कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी। तथा वकीलों पर हो रहे कृत्य को रोकना होगा एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालयों के साथ ही ग्राम न्यायालय से भी संबंधित सभी न्यायिक कार्यों का वकीलों ने बहिष्कार किया। बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी चरन सिंह ढाका, वैभव विश्नोई आदि माैजूद रहे।

तहसील ठाकुरद्वारा में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का

तहसील ठाकुरद्वारा में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का विरोध करते हुए एसडीएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और तीन सूत्री मांगों का लेकर एस डी एम को ज्ञापन साैंपा। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तकी सिद्दीकी और महासचिव नवीन कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया

Leave a Comment