सम्मानित पाठको नमस्कार जानिए आज का राशिफल 11अप्रेल 2024 गोल्डमेडलिस्ट ज्योतिष आचार्य से तो दोस्तों सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपकी सेहत के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको किसी से बेवजह झंझट में पड़ने से बचना होगा। आप जो भी काम मन लगाकर करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर हो जाएगा। अपने बच्चों से किया हुआ कोई वादा पूरा करवाएंगे। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आप अपने काम में कुछ नीतियां अपनाकर कई मुश्किलों से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। किसी भी सरकारी योजना में पैसा लगाने से आपको बचना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल
आज किसी भी मामले में सावधान रहें। नया वाहन, दुकान आदि खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। अगर आपने बिना सोचे-समझे कोई काम किया है तो वह बात परिवार के किसी सदस्य के सामने उजागर हो सकती है। नवविवाहित लोगों के जीवन में कोई मेहमान दस्तक दे सकता है। आपको किसी से कोई वादा नहीं करना चाहिए, अन्यथा उसे पूरा करने में दिक्कत आएगी। परिवार में किसी सदस्य का जन्मदिन, नामकरण संस्कार, मुंडन आदि के कारण परिवार के सदस्यों का आना-जाना खूब रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि आपका रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बहुत कम है। किसी उलझन के कारण आप समझ नहीं पाएंगे कि कौन सा काम पहले करें और कौन सा बाद में। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज कुछ चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है तो उसे तुरंत साझा न करें।

कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाना फायदेमंद रहेगा, लेकिन आपको उन पर कड़ी नजर रखनी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पूजा, भजन, कीर्तन आदि में भाग ले सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी उन्हें अच्छा मुकाम हासिल होने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों के बारे में आप अपने पिता से बात कर सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले लोग अगर कोई बड़ा जोखिम लेंगे तो आपको नुकसान होने की आशंका है। गलत तरीकों से पैसा कमाने से आपको बचना होगा। यदि आप किसी योजना में पैसा निवेश करते हैं तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नया वाहन खरीदने का आपका सपना पूरा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत सोच-समझकर अपने काम में आगे बढ़ने का होगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना चाहिए, अन्यथा आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों का सितारा बुलंद रहेगा। आपको अपने काम से नई पहचान मिलेगी। आपको अहंकार या दिखावा करने से बचना होगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपका कोई रिश्तेदार आपको निवेश संबंधी किसी योजना के बारे में बता सकता है, जिसमें आपको अपना पैसा बहुत सोच-समझकर निवेश करना चाहिए।

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी और भावनात्मक निर्णय लेने से बचने का होगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आप कोई भी काम पूरे मन से करते हैं। यदि आप अपने व्यवसाय में कोई बदलाव करते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप यात्रा पर जाते हैं, तो अपने क़ीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आज किसी पैतृक संपत्ति को लेकर आपके भाइयों के बीच बहस हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आने वाला है। आपको दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं से सावधान रहें। अगर आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जिससे आप परेशान रहेंगे। राजनीति में शुरुआत करने वाले लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर

धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपके अच्छे से चल रहे कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपका ध्यान भटक जाएगा। आप कोई भी निर्णय समय पर नहीं ले पाएंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। अगर आपने किसी योजना में पैसा लगाया है तो आपको वह पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा, अन्यथा बेवजह झगड़े हो सकते हैं।

मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए चिंता जनक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का भरपूर लाभ उठाएंगे। आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने बच्चों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच किसी बात पर बहस हो सकती है, जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। अगर आप अपना मकान, दुकान आदि खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे तो आपको उसके जरूरी दस्तावेजों पर पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक रहेंगे। आप उनकी कुछ इच्छाओं को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चों से चिंतित रहेंगे। आपको एक लिस्ट बनाकर आगे बढ़ना होगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपना रुतबा बनाए रखेंगे जिसके कारण आप विलासिता पर अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे थे उन्हें किसी अन्य नौकरी का ऑफर मिल सकता है, जिसे तुरंत ज्वाइन करना उनके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। यदि आपके बच्चे की शिक्षा से जुड़ा कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ सामान भी खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर यह राशिफल केवल आम ज्ञान के लिए हैं, और इसे अपनी दैनिक गतिविधियों में उतारने से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से परामर्श करें।
ज्योतिषाचार्य
स्वर्ण पदक प्राप्त
डॉक्टर जगदीश गुरु जी
मोबाइल नंबर व्हाट्सएप 9 0 3 91 3 0 3 2 4


Users Today : 1
Users Last 30 days : 83
Total Users : 25034
Total views : 46937