स्योंडारा की दो सगी बहनों को अगवा करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ़्तार
मुठभेड़ के दौरान पुलिस फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी
Table of Contents
Toggleआरोपी की पहचान रामपुर जिले के थाना सेफनी के ग्राम चौकोनी निवासी आसे के रूप में हुई है।
बिलारी: सागर और ज्वाला न्यूज।बिलारी के ग्राम स्योंडारा में पुलिस ने दो नाबालिग बहनों के अपहरण के आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर किया है।इस दौरान पुलिस फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके कारण घायल आरोपी को बिलारी के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

आपको बताते चले कि घटना बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम स्योंडारा की है, जहां शनिवार की शाम मंदिर से लौटते समय एक बाइक सवार युवक ने बड़ी पुत्री आयु 13 और छोटी पुत्री आयु 9 वर्ष की सगी दोनों बहनों का अपहरण कर लिया। आरोपी ने एक बहन को घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर मुड़िया गांव के पास छोड़ दिया और दूसरी बहन को पांच किलोमीटर दूर, ग्राम बोंडा मार्ग से होते हुए बेरनी गांव जो कि संभल जिले मे लगता है के जंगलों के पास छोड़ दिया था। अपहरण की सूचना मिलती ही ग्राम स्योंडारा एवं उसके आसपास के लोग उक्त घटना को लेकर घटना स्थल कि ओर दौड़ पड़ें लोगों को आता देख एवं भारी पुलिस बल कि मौजूदगी में उक्त आरोपी बड़ी बहन को छोड़ कर भाग गया बहन बदहवास हालत में रोते हुए मिली।
उक्त आरोपी की पहचान रामपुर जिले के थाना सेफनी ग्राम चौकोनी निवासी आसे यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बिलारी पुलिस ने केस दर्ज किया है ।पूछताछ के दौरान, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। हैं ।इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया। घटना के बाद से स्योंडारा गांव में रातभर तनाव का माहौल रहा। ग्राम स्योंडारा के लोगों में उक्त आरोपी के खिलाफ गहरा आक्रोष है प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त आरोपी पूर्व में भी कई घटनाओ को अंजाम दे चुका हैं कुछ दिन पूर्व हि जेल से छूटकर बाहर आया है।
मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की टीम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी की तलाश शुरू कर रविवार कि शाम को हि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिलारी-स्योंडारा रोड पर है। पुलिस और एसओजी सयुक्त टीम ने घेराबंदी की, जिसमें आरोपी ने फायरिंग कि फायरिंग का जवाब देते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर का और कारतूस बरामद हुए घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी में प्राथमिक उपचार कराया गया और फिर जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने आरोपी से पूछताछ कि है।


Users Today : 0
Users Last 30 days : 85
Total Users : 25032
Total views : 46933