मनोना धाम के महंत ओमेन्द्र चौहान का स्यौंडारा में सोलंकी भवन में हुआ आगमन। राधा रानी मोटर्स का किया शुभारंभ
Table of Contents
Toggle
रुद्र प्रताप सिंह, सागर और ज्वाला न्यूज
बिलारी , स्योडारा सागर और ज्वाला न्यूज। राधा रानी मोटर्स के बजाज शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे मनोना धाम के महंत श्री ओमेंद्र सिंह के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भगवान श्याम के भक्तगण सोलंकी मार्केट पर इकट्ठे हो गए । भगवान खाटू श्याम के भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में मनोना धाम के महंत श्री ओमेंद्र सिंह से आशीष पाना चाहते थे। क्योंकि उनका मानना है की महंत जी के द्वारा उनके सर पर हाथ रखने मात्र से भक्तगणों के संकट कट जाते है। तथा घरों पर बाबा खाटू श्याम की कृपा बरसने लगेगी और उनके सभी दुख दर्द दूर हो जाएंगे।

मनोना धाम के महंत ओमेन्द्र चौहान
ऐसी इच्छा के साथ बड़ी संख्या में युवा महिलाएं वृद्ध जन तथा समाज के नामी गिरामी चेहरे सोलंकी मार्केट पहुंचे और महंत जी का आशीष पाकर खुद को धन्य किया मनोना धाम के महंत बहुत ही कम समय के लिए अपने मनोना धाम से लाखों भक्तों के बीच से समय निकालकर स्योडारा स्थित सोलंकी भवन में राधा रानी मोटर्स बजाज मोटरसाइकिल के शोरूम का उद्घाटन करने आए, जिसमें बाबा श्याम के दीवाने और मनोना धाम के महंत जी का जन्मदिन भी था इसके उपलक्ष्य में बाबा श्याम बाबा के दीवाने ओमेन्द्र जी के जन्मदिन के इस पावन अवसर पर श्याम बाबा के दीवाने भक्तों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया उनके दर्शन पाने के लिए सैकड़ो से श्याम भक्त ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ठाकुर रूपेंद्र सिंह, राकेशचौहान पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं परमेश्वर लाल सैनी प्रत्याशी भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 जय गोविंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, ठाकुर प्रेमपाल सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष रनजीत सिंह , अरुण प्रताप सिंह, लवली यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पति नीलेश यादव, पंकज गुप्ता, सुबोध गुप्ता,संजय राणा, मुकेश राणा, राहुल राघव, राजीव सिंह,अवधेश मिश्रा, प्रवीण यादव, आदि उपस्थित रहे।


Users Today : 2
Users Last 30 days : 84
Total Users : 25035
Total views : 46939