Search
Close this search box.

आगामी लोक सभा चुनाव भाजपा का चुनाव : प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी

आगामी लोक सभा चुनाव भाजपा का चुनाव : श्री परमेश्वर लाल सैनी

आगामी लोक सभा चुनाव

सौरभ मिश्रा ,सागर और ज्वाला न्यूज़

बिलारी क्षेत्र के नगर स्योंडरा मैं राधा रानी मोटर्स बजाज मोटर साइकिल की एजेंसी के उद्घाटन समारोह में आए लोक सभा प्रत्याशी श्री परमेश्वर लाल सैनी जी से सागर ज्वाला की टीम ने (सौरभ मिश्रा ,अवधेश मिश्रा ,रुद्र प्रताप सिंह, आदि) ने आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बातचीत की ।

आगामी लोक सभा चुनाव

सवाल ! (सौरभ मिश्रा) : नमस्कार श्रीमान जी जैसा कि सभी जानते हैं कि किसी भी सत्ताधारी पार्टी के चुनावी सिंबल को पाने के लिए प्रत्याशियों की एक बहुत लंबी लाइन लगी हुई होती है और ऐसी ही एक लाइन लोकसभा चुनाव में जनपद संभल से भाजपा का टिकट पाने के लिए भी थी । ऐसे में भाजपा की केंद्रीय समिति द्वारा आप पर भरोसा जताया तो आपको कैसा लग रहा है?

आगामी लोक सभा चुनाव

परमेश्वर लाल सैनी : नमस्कार सबसे पहले मैं सागर और ज्वाला टीम को उनके द्वारा किए जा रहे शानदार कार्य के लिए बधाई देना चाहता हूं। अब आपके सवाल का जवाब देते हुए मैं बताना चाहता हूं कि यह सच है कि लोकसभा का टिकट पाने के लिए सत्ताधारी दलों में एक लंबी लाइन होती है पर भाजपा में ऐसा नहीं था । यहां पर सब कुछ बहुत नियमबद्ध होता है जिसके चलते पूरे 5 साल की कार्य प्रणाली को देखकर और हर बूथ की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर किसी प्रत्याशी का टिकट फाइनल किया जाता है ऐसे में मैं अपनी केंद्रीय समिति का धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता पर भरोसा किया और मुझे इतनी बड़ी पार्टी का प्रत्याशी बनने का मौका दिया अब मेरे ऊपर बहुत अधिक जिम्मेदारी आ गई है कि मैं किसी भी प्रकार से अपने वरिष्ठ नेताओं की इच्छाओं को पूरा कर सकूं ।

आगामी लोक सभा चुनाव

सौरभ मिश्रा : महोदय अक्सर ये देखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव इनमें अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे जैसे राम मंदिर मुद्दा, धारा 370 का मुद्दा, पाकिस्तान का मुद्दा आदि प्रमुख रहते हैं जिसके चलते चुनाव के दौरान स्थानीय मुद्दे अन छुए रह जाते है । शायद इसी का परिणाम है कि पिछले 10 सालों से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। और निसंदेह पूरे देश व प्रदेश में चौतरफा विकास भी हुआ है परंतु दुर्भाग्य की बात यह है कि इन 10 सालों के दौरान भी जनपद संभल विकास का मुंह ताकता रह गया। जनपद संभल की पुरानी मांगे आज भी ज्यों की त्यों है। जबकी ,10 वर्ष के भाजपा शासन काल में 5 वर्ष भाजपा और 5 वर्ष विपक्षी दलों के हाथ लोक सभा सीट रही ।आज भी संभल रेलवे स्टेशन का गजरौला से जोड़े जाने का ख्वाव सजा कर बैठी है। बही दूसरी ओर जनपद का युवा हर चुनाव में रोजगार के लिए किसी बड़ी इंडस्ट्री का जनपद संभल में लगने की उम्मीद सजाता है ,जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके ओर उनका पलायन रोका जा सके,जैसे मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई । अगर इस लोकसभा चुनाव में आप विजयी होते हैं तो आपकी प्राथमिकताएं क्या होगी ?

आगामी लोक सभा चुनाव

परमेश्वर लाल सैनी जी : सौरभ जी मैं आपको बता देना चाहता हूं कि पिछले 10 वर्षों में जनपद संभल का भी चौतरफा विकास हुआ चाहे वह गंगा एक्सप्रेसवे के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सड़क मार्ग हो या विश्वविद्यालय की स्थापना ,मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे अनेकों कार्य हैं जिनको बीजेपी की सरकार द्वारा कराया गया । कुछ हद तक आपकी बात सही हो सकती है की यहां कोई बड़ी इंडस्ट्री नहीं लग पाई लेकिन क्या आपने इस सरकार से पहले हर नगर नगर में रोजगार मेलों का आयोजन होते हुए देखा आज बड़ी से बड़ी कंपनियां चलकर आपके घरों पर आ रही है और आपको रोजगार मुहैया करा रही है ।ऐसे में यह कहना बेमानी है कि संभल का विकास नहीं हुआ।

आगामी लोक सभा चुनाव

सौरभ मिश्रा : महोदय 2019 में भी भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर आप ही चुनाव मैदान में थे और वर्तमान सांसद मरहूम शफीक कुर्रे रहमान वर्क और आपकी जीत के अंतर लगभग 175000 वोटो से भी ज्यादा था जबकि उस समय में भी जबरदस्त मोदी लहर थी अब जबकि सांसद शफीक कुरु रहमान वर्क जी का इंतकाल हो चुका है और उनके पौत्र जकी उर रहमान वर्क अभी राजनीति के नए खिलाड़ी हैं ऐसे में आपको अपनी जीत की क्या संभावना नजर आती है ?

आगामी लोक सभा चुनाव

परमेश्वर लाल सैनी जी : सौरभ जी निसंदेह बर्क जी का राजनीतिक कैरियर काफी लंबा था और वह हम सब के लिए सम्माननीय थे यह भी सच है की पिछली बार हम दोनों की जीत में वोटो का काफी बड़ा अंतर भी था लेकिन यह भी सच है कि पिछले 5 वर्ष के दौरान मोदी जी की सरकार वा योगी जी की सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के चलते आज समाज का सभी वर्ग लाभान्वित हुआ है इस पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया गया है जिसके चलते मैं आपसे विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि न केवल आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुराने अंतर को भरेगी बल्कि अपेक्षा से अधिक वोटो के साथ में माननीय मोदी जी की माला में संभल लोकसभा के रूप में एक फूल अबकी बार जरूर अर्पित करेंगी ।

आगामी लोक सभा चुनाव

सौरभ मिश्रा महोदय आपके द्वारा अपने कीमती समय में से हमारी टीम को इतने महत्वपूर्ण क्षण दिए गए और हमारे सभी प्रश्नों का धैर्य पूर्वक उत्तर दिया गया तथा आपके समर्थक लोकसभा चुनाव प्रभारी राकेश चौहान, रूपेन्द्र सिंह, लवली यादव, आदि सभी एवं सागर और ज्वाला के टीम आगामी चुनाव में आपकी सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। धन्यवाद

Leave a Comment